Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 13, 2022

मोदक चढ़ाने से मिलती है, कर्ज से मुक्ति( डॉ. रचना पांडे)




मोदक चढ़ाने से मिलती है, कर्ज से मुक्ति( डॉ. रचना पांडे)

महेन्द्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोटर कॉन्फ्लूएंस कॉलेज राजनांदगांव में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं प्रबंध विभाग के द्वारा गणेश उत्सव (गणेश चतुर्थी) धूमधाम से मनाया गयाl जिसमें गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई एवं 10 दिनों तक अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। मुख्य रूप से सेल्फी विद गणेश प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें प्रभारी उर्वशी कड़वे के निर्देशन पर संपन्न हुआl



 एन.एस.एस. (कार्यक्रम अधिकारी) प्रो. विजय मानिकपुरी ने बताया कि विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा भक्ति भाव से बप्पा की पूजा की गई ।बुद्धि और सिद्धि के देवता गणपति आराधना से ज्ञान सुख-समृद्धि प्राप्ति होती है, इसलिए गणेश जी के इस उत्सव का आयोजन महाविद्यालय में धूमधाम से किया गयाl प्राचार्य डॉ. रचना पांडे ने कहा कि इस चतुर्थी को सिद्धिविनायक व्रत के नाम से भी जाना जाता है इस वर्ष गणेश चतुर्थी विघ्नहर्ता गणेश जी अपने साथ शुभ रवि योग भी लेकर आ रहे हैं lजिससे सभी अशुभ योगों के प्रभाव को नष्ट करने की क्षमता होती है l

महाविद्यालय के डायरेक्टर आशीष अग्रवाल, संजय अग्रवाल एवं डॉ. मनीष जैन ने संयुक्त रूप से सबको शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोदक चढ़ाने से मिलती है कर्ज से मुक्ति और उसकी मुराद जल्दी पूरी होती है, इसलिए महाविद्यालय में श्री गणेश जी की पूजन विद्यार्थियों द्वारा बुद्धि प्राप्ति हेतु यह उत्सव मनाया जा रहा है जिससे वातावरण एवं समय सुव्यवस्थित होl

 सेल्फी विद गणेश प्रतियोगिता में  क्रमशः प्रथम युवराज सोनवानी (पीजीडीसीए),द्वितीय निकिता देवांगन (बी.एड.) तथा तृतीय शशि सोनी (बी.एड.) को पुरस्कृत किया गया l

हवन पूजन में एन.एस.एस. के विद्यार्थियों ने भजन कीर्तन एवं पूजन करके अपनी भक्ति भाव प्रस्तुत कियाl आयोजन में मुख्य रूप से श्रीमती प्रीति इंदौरकर विभागाध्यक्ष शिक्षा राधेलाल देवांगन, श्रीमती मंजूलता साहू, श्रीमती गौतमा रामटेके ,धनंजय साहू, ममता साहू ,आभा प्रजापति ,कमलेश साहू ,करण साहू  सहित शिक्षा विभाग, यूजी विभाग, नर्सिंग विभाग के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहेl

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad