पदुमतरा में गौ वंशों की हुई दर्दनाक मौत से आक्रोशित विश्व हिन्दु परिषद, बजरंग दल ने की कार्यवाही की मांग।
CNI News संजू महाजन की रिपोर्ट
राजनांदगांव:- ग्राम पदुमतरा के धान उपार्जन केन्द्र ( सोसायटी ) के रिक्त भूमि मे गौमाताओं और गौवंशो को बंद कर 50-60 की संख्या में इस बारिश के मौसम में खुले में बिना चारा - पानी और उचित देखभाल के रख दिया गया,
जिसके कारण लगभग 18 से 20 गौ वंशो की तड़प तड़प कर दर्दनाक मृत्यु हो गयी है, बजरंग दल द्वारा निरीक्षण में पाया गया की कुत्ते और जंगली जानवर नोंच नोंच कर वीभत्स तरीके से खा रहे हैं।अपने कृत्य को छुपाने सभी गौवंसो को बाड़े से खोल दिया गया। मृत गौ वंश को टैक्टर द्वारा घसीट कर अलग अलग खेतो मे फेक दिया गया,जिस क्रूर कृत्य की शिकायत एवम जांच के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला गौ रक्षा प्रमुख अंशुल कसार के तत्वाधान में यह ज्ञापन सौप गया।
विश्व हिन्दु परिषद,बजरंग दल विभाग मंत्री अरूण गुप्ता ने बताया की पदुमतरा में हमारी पूजनीय गौ माताओं के साथ ऐसा दृश्य हृदय विदारक है और गौ वंशों के साथ किया गया यह पाप अक्षम्य है और कानून के अंतर्गत दंडनीय है। जिसके आक्रोश में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने शासन प्रशासन से 18 गौ वंशो की भूख प्यास और सुरक्षा के अभाव में हुयी दर्दनाक मृत्यु के संबंध में जांच करवाकर दोषियों पर कानूनी कार्यवाही किये जाने को लेकर ज्ञापन दिया है।
बजरंग दल के जिला गौ रक्षा प्रमुख अंशुल कसार ने बताया की छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गौ वंश के संरक्षण और संवर्धन के लिये विभिन्न योजनाएं चलाए जाने का दावा करने के पश्चात भी गौ वंशो की इतनी निर्मम और दर्दनाक मृत्यु शासन और प्रशासन की व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाता है, आज छत्तीसगढ में गौहत्या गौतस्कारी अपने चरम पर है यहां न चिकित्सा व्यवस्था है गौठनों के नाम पर केवल बंदी गृह है। जहां गौवंशो को बिना किसी चारा पानी के कैद कर दिया जाता है।
इस कार्यक्रम मे उपस्थित विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री अरुण गुप्ता, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्निहोत्री, कोषाध्यक्ष, लव कुमार मिश्रा, बजरंग दल विभाग संयोजक प्रशांत दुबे, जिला विद्यार्थी प्रमुख गगन साहू,जिला गौ रक्षा प्रमुख अंशुल कसार,विहिप नगर मंत्री बाबा जी मेश्राम, बजरंग दल नगर गौ रक्षा सह प्रमुख दिव्यांश साहू सहित हेमंत राजपुत,दिनेश विश्वकर्मा,शैलेश रामटेके (बंटी) उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर मे गौ माता के साथ हुये अत्याचार और विभत्स दर्दनाक मृत्यु के दोषियों पर कडी से कडी कार्यवाही की मांग की और कार्यवाही ना होने पर हिन्दु समाज और गौ भक्तों के साथ,संगठन ,,उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है,,,
यह विज्ञप्ति बाबा मेश्राम. व्दारा जारी की गयी,,



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.