CNI बिग ब्रेकिंग न्यूज़ बेलगहना चौकी क्षेत्र के पीडीएस राशन दुकान मे चोरों ने बोला धावा।
बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा
बिलासपुर--- बेलगहना चौकी क्षेत्र मे चोरो की नजर अब सूने घरों के बाद राशन दुकानों पर है। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में चोर राशन दुकानों में धावा बोलकर पीडीएस के शासकीय चावल पर हाथ साफ कर रहे हैं। बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम कंचनपुर में लगभग 30 बोरा चावल 6 से 7 बोरी चना 4 से 5 बोरी शक्कर पार कर दिए है
मिली जानकारी के अनुसार पंचायत कंचनपुर में गुरुवार की दरम्यिानी रात में अज्ञात चोरों ने राशन दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखे 30 बोरी चावल 6-5 बोरी चना 4-5 बोरी शक्कर पार कर दिए। घटना की जानकारी सुबहः दुकान संचालक को हुई। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत बेलगहना चौकी में दर्ज कराया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.