Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 30, 2022

नवरात्रि दशहरा पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था-चौपहिया वाहनों के मार्ग परिवर्तित


 नवरात्रि दशहरा पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था-चौपहिया वाहनों के मार्ग परिवर्तित

By Prathviraj Jagne On Sep 29, 2022  77 0

नवरात्रि दशहरा पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था चौपहिया वाहनों के मार्ग परिवर्तित-एसपी रामजी


सी एन आई न्यूज सिवनी/29 सितंबर 22 – जिला पुलिस अधीक्षक महोदय रामजी श्रीवास्तव सिवनी द्वारा नवरात्रि दशहरा पर्व में शोभायात्रा, जवारे जुलुस एवं विसर्जन को दृष्टिगत रखते हुये शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित कियान्वयन हेतु शहर में बसों के प्रवेश एवं चार पहिया वाहनों के मार्गों में परिवर्तन किया गया है। इस दौरान बसो एवं चार पहिया वाहनों के परिवर्तित मार्ग इस प्रकार होगे – बस शाम के 06:00 बजे छिन्दवाडा से सिवनी आने वली बसे छिन्दवाड़ा ब्रिज तक आएगी एवं अपने गंतव्य स्थान के लिए वापस जाएगी। छिंदवाड़ा-जबलपुर जाने वाली बसे छिंदवाड़ा बायपास ब्रिज के पास सवारी ड्रॉप कर बाईपास से जबलपुर जावेगी।जबलपुर रोड से सिवनी आने वली बसे जियारत नाका तक आएगी एवं अपने गंतव्य स्थान के लिए वापस जाएगी। नागपुर की ओर से आने वाली बसे थोक सब्जी मण्डी गंज वार्ड के पास सवारी को ड्राप कर बाईपास से अपने गंतव्य स्थान को जायेगी । मंडला बालाघाट रोड से सिवनी आने वाली सभी बसे डूण्डासिवनी चौक तक आएगी एवं अपने गंतव्य स्थान के लिए वापस जाएगी। सभी बसे बायपास होते हुए ज्यारत नाका तक आएगी एवं वही से अपने गंतव्य स्थान के लिए वापस आएगी। फोर व्हीलर (प्रायवेट कार) : बरघाट नाका शुक्रवारी चौक, नेहरू रोड, गणेश चौक, गांधी भवन, पोस्ट आफिस तिराहा, बस स्टेण्ड, नगरपालिका चौक, छिन्दवाडा चौक एवं सर्किट हाउस क्षेत्र शाम 06:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे। मार्गो का ड्रायवर्सन बरघाट रोड से शहर में करने वाले फोर व्हीलर वाहन एवं टू-व्हीलर वाहन रेल्वे कासिंग से रेल्वे होते हुए कटंगी नाका जनता नगर एवं नागपुर रोड रेल्वे क्रासिंग होते हुए प्रवेश करेंगे एवं शिव मंदिर से टैगोर वार्ड राजपूत कालोनी होते हुए शहर के अंदर इन्ही मार्गों से प्रवेश करेंगे एवं इन्ही मार्गों से शहर के बाहर निकलेंगे। छिन्दवाड़ा से आने वाले फोर व्हीलर एवं टू-व्हीलर वाहन शहर में प्रवेश करने हेतु फिल्टर चौक से मिश्रा चौक, अम्बेडकर वार्ड (बेला चौक) नया मटन मार्केट हड्डीगोदाम होते हुये शहर अंदर इन्ही मार्गों से प्रवेश करेंगे एवं इन्ही मार्गों से शहर के बाहर निकलेगे। नागपुर से आने वाले फोर व्हीलर एवं टू-व्हीलर वाहन शहर में प्रवेश करने हेतु रेल्वे कासिंग से रेल्वे स्टेशन होते हुए तिलक वार्ड से होते हुए शहर के अंदर प्रवेश करेंगे एवं इन्ही मार्गों से शहर के बाहर निकलेगे। जबलपुर से आने वाले फोर व्हीलर एवं टू-व्हीलर वाहन शहर में प्रवेश करने हेतु ज्यारत नाका से पुलिस लाईन होते हुए भैरोगंज एवं ज्यारत नाका से पॉलटेक्निक कॉलेज होते हुए शहर के अंदर प्रवेश करेंगे एवं इन्ही मार्गो से शहर के बाहर निकलेगे। भारी वाहन (ट्रक, डम्फर) दिनांक 01.102022 से 04-10-2022 तक सुबह 06:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक एवं दिनांक 05/10/2022 से 06/10/2022 तक सुबह 06:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक सिवनी शहर में पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे। पार्किंग व्यवस्था: 1 पुरानी सब्जी मंडी (नगर पालिका के पीछे) 2- प्रायवेट बस स्टेण्ड न्यायालय के सामने जय स्तम्भ 4- पुलिस ग्राउण्ड पुलिस लाईन सिवनी। सिवनी पुलिस की आमजनो से अपील है कि इस दौरान यातायात पुलिस सिवनी द्वारा जारी दिशा-निर्देशो का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में अपना सहयोग प्रदान करे।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad