*बरपाली में अग्रसेन जयंती मनाई गई*
कोरबा सेंट्रल न्यूज़ इंडिया :-अग्रवाल समाज बरपाली के द्वारा अग्रसेन जयंती के अवसर पर बरपाली स्थितअग्रेसन भवन में महाराजा अग्रसेन जी की जयंती मनाई गई। बरपाली अग्रवाल समाज के द्वारा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल जी को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने हितानंद अग्रवाल जी एवं उनके साथ वनवासी कल्याण आश्रम के सदस्य नितिन गुप्ता जी बरपाली पहुंचे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन जी की आरती की गई। उसके पश्चात विभिन्न आयोजनों में विजेता बच्चों एवं महिलाओं को मुख्य अतिथि के कर कमलों से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान हितानंद अग्रवाल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन पशु वध के खिलाफ थे। महाराजा अग्रसेन ने समाजवाद की स्थापना की। उनके द्वारा एक सिक्का एवं एक ईट प्रदान कर समाज के कमजोर लोगों को स्थापित करने में सहयोग का सिद्धांत दिया। कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल सभा बरपाली के अध्यक्ष किशन अग्रवाल, उपाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, सचिव संदीप अग्रवाल, सह सचिव राकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रतन अग्रवाल तथा अन्य सदस्यों में सुरेश अग्रवाल, प्रकाश यादव, रजत अग्रवाल, अजय अग्रवाल, रवि अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, यश अग्रवाल एवं वरिष्ठ जनों में रामनिवास अग्रवाल, नागरमल अग्रवाल, बजरंगलाल अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल, मदन लाल अग्रवाल, कैलाश चंद्र अग्रवाल, विजय अग्रवाल, रामअवतार अग्रवाल अग्रवाल समाज की अनेकों महिलाएं, बच्चे एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.