Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 20, 2022

आज की वाणी


 *🎯आज की वाणी👉*


🌹

*यथा  ह्येकेन   चक्रेण* 

      *न रथस्य गतिर्भवेत्।* 

 *एवं परुषकारेण विना* 

      *दैवं  न  सिद्ध्यति  ।।* 

 *अर्थात् 👉* 

           _जैसे एक पहिये से रथ नहीं चल सकता है उसी प्रकार बिना पुरुषार्थ के भाग्य सिद्ध नहीं हो सकता है ।_

🌹


*20 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1664 – अमेरिका में 'समामेलन विरोधी कानून' पारित किया।

1792 – फ्रांस ने प्रशिया को वाल्मी में हराया। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें।

1830 – फिलाडेल्फिया में दासों द्वारा निर्मित उत्पाद के बहिष्कार का निर्णय लिया गया।

1831 – भाप से चलने वाली पहली बस बनाई गयी। 30 लोगों की क्षमता तथा अत्यंत धीमी गति से चलने वाली इस बस के अविष्कारक गोर्डन ब्रान्ज़ थे।

1839 – नीदललैंड के पहले रेल मार्ग एम्सटरडम से हार्लेम का उद्घाटन हुआ।

1854 – अलमा का युद्ध: क्रीमियाई युद्ध की पहली बड़ी लड़ाई में ब्रिटेन और फ्रांस के गठबंधन ने रूस को पराजित किया।

1857 – ब्रिटिश सैनिकों ने सिपाही विद्रोह के आंदोलनकारियों से छीनकर दिल्ली पर पुन: कब्जा किया।

1867 – ऑस्ट्रिया में हंग्री के विलय के पश्चात फ्रांसवा जोज़फ औपचारिक रुप से ऑस्ट्रिया हंग्री के सम्राट बने।

1878 – मद्रास (अब चेन्नई) का अखबार द हिंदू पहली बार जी.एस.एस अय्यर के संपादन में सप्ताहिकी के रूप में प्रकाशित हुआ।

1884 – सैन फ्रांसिस्को में 'इच्ल राइट्स पार्टी' का गठन किया गया।

1954 – आईबीएएम द्वारा विकसित फोरट्रान भाषा के पहले प्रोग्राम को कंप्यूटर पर चलाया गया।

1970 – रूसी प्रोब ने चांद के सतह से कुछ चट्टानें इकट्ठा की।

1973 – दुनिया के मशहूर बैटल ऑफ सस्केस में बिली जीन किंग ने जीत दर्ज की।

1982 – अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने अमेरिका, फ्रांस और इटली से शांति सैनिकों के बेरूत वापसी की घोषणा की।

1983 – एप्पल उपग्रह ने कार्य करना बंद किया।

1984 – लेबनान की राजधानी बेरूत में स्थित अमेरिकी दूतावास पर आत्मघाती हमला किया।

1985 - रेलवे सुरक्षा बल अधिनियम 1957 को संसोधित किया गया और सशस्त्र बल का दर्जा मिला।

1986 - सर्वप्रथम रेलवे सुरक्षा बल ने स्थापना दिवस मनाया।

1992 – फ्रांसीसी मतदाताओं ने मास्ट्रिच संधि को मंजूरी दी।

1995 - संयुक्त राज्य महासभा का 50वाँ अधिवेशन प्रारम्भ।

2000 - क्लिंटन दम्पत्ति 'व्हाइट वाटर कांड' के आरोपों से मुक्त।

2001 - अमेरिका ने 150 लड़ाकू विमान खाड़ी में उतारे।

2003 - संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर इस्रायल से यासिर अराफ़ात की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

2004 - इंडोनेशिया में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान।

2006 - ब्रिटेन के रॉयल बॉटैनिक गार्डन्स के वैज्ञानिकों को 200 वर्ष पुराने बीज उगाने में कामयाबी मिली। 

2006 - बहरीन में विश्व कन्नड़ संस्कृति सम्मेलन का आयोजन।

2006 - 15 वर्ष बाद ब्रूसेल्स में भारत महोत्सव का आयोजन पुन: प्रारम्भ।

2007 – अमेरिका के लुईसिआना में अपने श्वेत सहपाठी को प्रताड़ित करने के आरोप में सजा पाने वाले छह अश्वेत युवकों के समर्थन में 15000 से 20000 प्रदर्शनकारियों ने मार्च किया।

2009 - मराठी फ़िल्म 'हरिशचन्द्राची फैक्ट्री' को आस्कर अवार्ड्स की विदेशी फ़िल्म कैटिगरी में भारत की एंट्री के तौर पर चुना गया।

2019 - भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में चीन की सीमा पर एक बड़ा दुर्लभ अभ्यास 'चांग थांग' आयोजित किया।

2020 - कोविड -19 महामारी के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रभाव से निपटने के लिए भारत ने मालदीव को 25 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता दी।

2021 -  रूस के पर्म विश्‍वविद्यालय में गोलीबारी में आठ लोग मारे गए।

2021 - कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

2021 - भारत और इंडोनेशिया की नौसेना ने अभ्यास 'समुद्र शक्ति' में भाग लिया (20 से 22 सितंबर 2021 तक)।

2021 -  एससीओ सदस्य देशों के संयुक्त सैन्य अभ्यास का छठा संस्करण, "पीस मिशन 2021"  दक्षिण-पश्चिमी रूस के ओरेनबर्ग में शुरू हुआ।


*20 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1547 - फ़ैज़ी - मध्यकालीन भारत का एक विद्वान् साहित्यकार और फ़ारसी के प्रसिद्ध कवि ।

1897 - नाना साहब परुलेकर- मराठी पत्रकार।

1911 - पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य भारत के एक युगदृष्टा मनीषी थे जिन्होंने अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थापना की। 

1924 - ए. नागेश्वर राव - तेलुगु फ़िल्म अभिनेता और फ़िल्म निर्माता।

1942 - राजिंदर गोयल एक भारतीय क्रिकेटर थे।

1948 - महेश भट्ट- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता निर्देशक।

1957 - अनुपम श्याम एक भारतीय अभिनेता थे जो कि मुख्यतः बॉलीवुड की फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाते थे।

1973 - कैलाश चौधरी - संसद सदस्य लोकसभा व केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री ।


*20 सितंबर को हुए निधन👉*


1388 – दिल्ली के सुल्तान फिरोज शाह तुगलक तृतीय का निधन हुआ।

1819 – गोवा के वैज्ञानिक व क्रांतिकारी जोस कसटोडियो फारिया का निधन हुआ।

1927 - मोहम्मद बरकतउल्ला - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।

1928 - नारायण गुरु भारत के महान संत एवं समाजसुधारक थे।

1933 – अग्रणी थियोसोफिस्ट, महिला अधिकारों की समर्थक, लेखक, वक्ता एवं भारत-प्रेमी महिला डाक्टर एनी बेसेन्ट का निधन हुआ।

1942 - कनकलता बरुआ- भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी। 

1997 - अनूप कुमार हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।

1999 - राजकुमारी- तमिल सिनेमा की स्वप्न सुंदरी नाम से विख्यात अभिनेत्री। उनकी फ़िल्म हरिदास 114 सप्ताह तक चेन्नई के सिनेमाघर में चलती रही थी।

1999 - रईसा गोर्बाच्योव का निधन।

2007 - फ़्राँस की सबसे वृद्ध महिला सिमोन कैपोन की 113 की अवस्‍था में मृत्‍यु हो गई।

2009 - प्रभा खेतान - हिन्दी भाषा की लब्ध प्रतिष्ठित उपन्यासकार, कवयित्री तथा नारीवादी चिंतक तथा समाज सेविका।

2012 - दिनेश ठाकुर - रंगमंच के प्रसिद्ध कलाकार और निर्देशक थे।

2015 - जगमोहन डालमिया बीसीसीआई के अध्यक्ष और व्यापारी थे। 

2017 - शकीला - हिन्दी सिनेमा में सन 1950-60 की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।

2019 - रॉबर्ट स्किनर बॉयड - एक अमेरिकी पत्रकार थे।

2020 - असम के संगीतकार बिभुरंजन चौधरी का 71 वर्ष की उम्र में निधन।

2021 - अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे बाघंबरी गद्दी मठ के पीठाधीश्वर महंत नरेंद्र गिरि की मौत।


*20 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 गुरु श्री नानकदेव जी ज्योति - ज्योत / पुण्य दिवस ( प्राचीनमतानुसार )।

🔅 पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य जयन्ती।

🔅 श्री नारायण गुरु समाधि दिवस (केरल)।

🔅  रेलवे पुलिस बल (R.P.F.) स्थापना दिवस (भारतीय , 20.09.1986 को सर्वप्रथम)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*


🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻



   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad