खैरागढ़ । ढाबे में खाना खाने को लेकर हुए विवाद को लेकर शनिवार रात को दो गुटो मे मारपीट के बाद गोली चलने की घटना सामने आई है! इसमे शहर के पाँच युवको के साथ पूर्व विधायक देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह के गन मैन भी शामिल है! पुलिस ने फौरी कार्यवाही करते दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर छह आरोपियों को जेल भेज दिया है! घटना की जानकारी देते ए एस पी नेहा पांडे ने बताया कि शनिवार रात को धमधा मार्ग स्थित प्रियांशु ढाबा में विभा सिंह का गनमेन ईश्वर सिंह, मृणाल सिंह सहित दूसरे गुट के लक्की सोलंकी, देवा राजपूत, विक्की राजपूत और हेमंत रजक के साथ झड़प हुई ! वहाँ बीच बचाव में मामला शांत हो गया लेकिन शहर के जय स्तंभ चौक पर फिर दोनों पक्ष भिड़ गए! इस दौरान गनमैन ईश्वर सिंह ने अपना गन निकाल लिया और सबको धमकाते वहाँ से निकल गए! मामला इसके बाद भी शांत नही हुआ और दूसरे पक्ष के चारों लोग जमात पारा पहुँच गये वहाँ जमकर मारपीट हुई! इस दौरान गन मैन के रिवाल्वर् को छीन कर उसी पर फायर कर दिया गया! और जमकर मारपीट हुई! अन्य लोगो के बीच बचाव से मामला शांत कराया गया मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज करते मौके से गोली का खोखा भी बरामद किया है!
पहली बार गोली चलने के मामले में पुलिस भी सकते मे आ गई थी! आनन फ़ानन् मे मामला दर्ज कर दोनों पक्षों के खिलाफ गैर जमानती धाराओ के तहत छह आरोपियों को जेल भेज दिया गया है! गन मैन ईश्वर सिंह और मृणाल सिंह के खिलाफ 294,506,323,452,34 और दूसरे पक्ष के देवा राजपूत, रिजवान उर्फ लक्की सोलंकी, विक्की राजपूत और हेमंत रजक के खिलाफ धारा 307,34 का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है!
*गन मैन निलंबित*
विभा सिंह के गन मैन के रूप में कार्यरत ईश्वर सिंह को मामला दर्ज होने और आम जगह पर गन निकालने के चलते सीएएफ बटालियन अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और ईश्वर सिंह के खिलाफ जांच के आदेश दिये है!
ढाबे में खाना खाने के दौरान दो पक्षों में मारपीट का मामला दर्ज किया गया है इसमें गन मैन ने अपना गन निकाला था दूसरे पक्ष के आरोपी ने फायर किया! सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है!
*नेहा पाण्डे ए एस पी*
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.