Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 18, 2022

शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही एवं लंबे समय से अनुपस्थित रहने पर दो पंचायत सचिव निलंबित...

शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही एवं लंबे समय से अनुपस्थित रहने पर दो पंचायत सचिव निलंबित...

—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट 

CNI NEWS जीपीएम/शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही एवं लंबे समय से अनुपस्थित रहने पर जनपद पंचायत गौरेला के ग्राम पंचायत बेलपत और ग्राम पंचायत डूगरा के पंचायत सचिवों को निलंबित किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गौरेला द्वारा परियोजना निदेशक जिला पंचायत (डीआरडीए) को प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर जयलाल पैकरा सचिव ग्राम पंचायत बेलपत द्वारा लगातार पंचायत की महत्वपूर्ण योजनाओं में लापरवाही किये जाने के कारण एवं समीक्षा बैठक में लगातार अनुपस्थित रहने तथा ग्राम पंचायत की जानकारी उपलब्ध न होने तथा पंचायत बेलपत में कार्य प्रगति नही होने के कारण जयलाल पैकरा सचिव ग्राम पंचायत बेलपत जनपद पंचायत गौरेला छत्तीसगढ पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 के नियम 3 (1) (तीन) के विपरित होने से पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम 1999 के नियम 4 के अधीन प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में जयलाल पैकरा का मुख्यालय जनपद पंचायत गौरेला निर्धारित किया गया है तथा जयलाल पैकरा सचिव ग्राम पंचायत बेलपत को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। ग्राम पंचायत बेलपत के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार शैलेन्द्र आयाम सचिव ग्राम पंचायत डाहीबहरा को दिये जाने हेतु आदेशित किया गया है।इसी तरह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गौरेला द्वारा परियोजना निदेशक जिला पंचायत (डीआरडीए) को प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर रविचंद कवर सचिव ग्राम पंचायत डूंगरा जनपद पंचायत गौरेला द्वारा अनाधिकृत रूप से विगत 01 वर्ष से अनुपस्थित रहने के कारण विभागीय कार्य अत्यधिक प्रभावित होने के कारण रविचंद कंवर सचिव ग्राम पंचायत डूंगरा जनपद पंचायत गौरेला को छत्तीसगढ पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 के नियम 3 (1) (तीन) के विपरित होने से पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम 1999 के नियम 4 के अधीन प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए निलंबित किया गया है । निलंबन अवधि में रविचंद कंवर सचिव ग्राम पंचायत डूंगरा का मुख्यालय जनपद पंचायत गौरेला निर्धारित किया गया है तथा रविचंद कवर सचिव ग्राम पंचायत डूंगरा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। ग्राम पंचायत डूंगरा के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार महेश यादव सचिव ग्राम पंचायत टीकरखुर्द को दिये जाने हेतु आदेशित किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad