माँ बम्लेश्वरी देवी मंदिर द्वारा संचालित धर्मार्थ अस्पताल में हुआ निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
महेन्द्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर डोंगरगढ़ श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा संचालित धर्मार्थ चिकित्सालय में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मेडलाइफ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर के डॉ विकास अग्रवाल इंटरनल मेडिसिन डॉ सौरभ खरे हड्डी रोग डॉ निशा वर्मा डर्मेटोलॉजी डॉ सत्यम सोनी शिशु रोग विशेषज्ञ ने अपनी निशुल्क सेवाएं दी। इस शिविर का 73 मरीजों ने लाभ उठाया। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल उपाध्यक्ष अनिल गट्टानी और संजय श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष सी पी मिश्रा मंत्री महेंद्र परिहार सहमंत्री बबलू शांडिल्य पितांबर स्वामी प्रकाश बिंदल संजीव गोमास्ता अजय सिंह ठाकुर अस्पताल प्रबंधक डॉक्टर गिरधर पटेल उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.