भगवान विश्वकर्मा एक प्रसिद्ध ज्ञानी ऋषि और शिल्पकार थे : गीता घासी साहू
जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू विश्वकर्मा जयंती मे शामिल हुए
हर्षोउल्लास के साथ ग्राम ठाकुर बांधा, मुंजालकला,मोतीपुर,चारभांठा व करेठी मे मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
सी एन आई न्यूज़ के लिए राजनांदगांव से संजू महाजन की रिपोर्ट
राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने निर्माण व सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ठाकुरबांधा, ग्राम मुंजालकला, मोतीपुर, चारभाठा व ग्राम करेठी में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति का पूजन वंदन किया व क्षेत्र की कल्याण की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भगवान विश्वकर्मा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा एक प्रसिद्ध ज्ञानी ऋषि और शिल्पकार थे। वो हर एक व्यक्ति के जीवन में कला के रूप में दिखाई देते हैं ।वेदों और पुराणों में इनका श्रद्धा सहित उल्लेख मिलता है। आज संसार जगत निर्माता भगवान विश्वकर्मा नहीं तो शिल्प कला और वास्तुकला का कोई नाम ही नहीं होता। वास्तुकला से ही किसी भी वस्तु की पहचान होती है इन वास्तु निर्माता कलाकारों का श्रेय भी भगवान विश्वकर्मा को ही जाता है। श्री मति गीता साहू ने आगे कहा कि भगवान विश्वकर्मा को दुनिया के सबसे पहले इंजीनियर के रूप में जाना जाता है ।भगवान विश्वकर्मा का मतलब यानी कि सृजन का निर्माण इन्होंने सृष्टि निर्माण में त्रिलोकी के सबसे बड़े भगवान में एक साक्षात ब्रह्मा जी की भी सहायता की थी। इन्होंने ही देवी देवताओं के अस्त्र-शस्त्र, नगर और घरों का भी निर्माण किया। लंकापति नरेश रावण की सोने की नगरी का निर्माण भी विश्वकर्मा भगवान ने ही किया। श्रीकृष्ण की नगरी द्वारका और कौरवो का नगर हस्तिनापुर का निर्माण भी इन्होंने ही किया है।कार्यक्रम को विश्वकर्मा जयंती पर उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू के साथ उक्त अवसर पर हीरेन्द्र साहू अध्यक्ष जिला भाजपा किसान मोर्चा,एकान्त चंद्राकर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया, रविन्द्र वैष्णव अध्यक्ष प्रतिनिधि जनपद पंचायत छुरिया,दिलेश्वर पार्वती साहू जनपद सदस्य, कैलाश शर्मा प्रदेश भाजयुमो मंत्री,गोपाल साहू अध्यक्ष भाजपा मंडल कुमरदा,आलोक मिश्रा कोशाध्यक्ष,बोधन साहू महामंत्री भाजपा मंडल कुमरदा,संजय सिन्हा महामंत्री मण्डल छुरिया,अनिरुद्ध चंद्राकर पूर्व अध्यक्ष भाजपा मंडल कुमरदा,मुकेश साहू भाजयुमो अध्यक्ष कुमरदा,महामंत्री ऐशकुमार, भाजयुमो नेता नवीन साहू,डेविड कौशल सोनू कसेर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.