Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, September 8, 2022

प्रेस क्लब सिवनी के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव संपन्न, अयोध्या बने अध्यक्ष

 


सी एन आई न्यूज सिवनी से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्

 इलेक्ट्रानिक, प्रिंट और वेब मीडिया के पत्रकारों के संगठन प्रेस क्लब सिवनी के चुनाव बुधवार को बाहूबली होटल में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी लिमटी खरे एवं मनोज मर्दन त्रिवेदी की उपस्थिति में प्रतिष्ठापूर्ण इन चुनावों में अयोध्या विश्वकर्मा अध्यक्ष चुने गए।

ज्ञातव्य है कि लगभग एक सप्ताह पूर्व प्रेस क्लब के गठन की कार्यवाही आरंभ की गई थी। इसकी सदस्यता के लिए लगभग 75 लोगों ने आवेदन किया था। सदस्यों के दस्तावेजों की जांच के उपरांत 69 सदस्यों के दस्तावेज वैध पाए गए। इसमें एक संस्थान से एक ही सदस्य को मतदान के अधिकार दिए जाने के चलते कुल 62 सदस्यों ने मतदान किया। मतदान पूरी तरह पारदर्शी व्यवस्था के तहत कराया गया।


चुनावों में अध्यक्ष पद हेतु उम्मीदवारों में अयोध्या विश्वकर्मा को 32, अब्दुल वाहिद खान को 17 एवं सुखदेव कुमार को 13 मत प्राप्त हुए। संस्था में दो उपाध्यक्ष चुने जाने थे। इमें राकेश नागफासे को 41, सुधीर बघेल एवं महेंद्र मर्सकोले को बराबर बराबर 27 मत एवं शानू पाशा को 26 मत मिले। सुधीर बघेल के द्वारा महेंद्र मर्सकोले के साथ टाई होने पर स्वेच्छा से महेंद्र मर्सकोले को अपना समर्थन दिया गया, जिसकी सभी सदस्यों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।

सचिव पद हेतु रमेश ठाकरे को 30, अब्दुल काबिज खान को 23 एवं अखिलेश दुबे को 09 मत प्राप्त हुए। सहसचिव पद हेतु महेंद्र बघेल शेरू को 56, राजेंद्र तरवरे को 40 एवं मतीन नाशा को 20 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद हेतु संजीव क्रीडिया को 38 तो अभिनय जैन को 20 मत मिले।

इस तरह अध्यक्ष पद पर अयोध्या विश्वकर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश नागफासे एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र मर्सकोले, सचिव रमेश ठाकरे, वरिष्ठ सह सचिव महेंद्र बघेल शेरू, एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र तरवरे पिंटू एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु संजीव क्रीडिया विजयी घोषित हुए।


प्रेस क्लब के संरक्षक एवं चुनाव अधिकारी लिमटी खरे ने कहा कि सिवनी के इतिहास में पहली बात सत्तर से ज्यादा पत्रकारों ने एकजुट होकर चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया एवं चुनाव के नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न होने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। चुनाव अधिकारी द्वय ने चुने हुए प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि नई चुनी हुई कार्यकारिणी सिवनी जिले में पत्रकारिता के मानदण्डों को स्थापित करने में महती भूमिका निभाएगी। वहीं नव निर्वाचित अध्यक्ष अयोध्या विश्वकर्मा ने प्रेस क्लब के जरिए पत्रकारों के हितों का संरक्षण करते हुए एकजुटता की बात कही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad