चोरी का आरोपी खरीददार सहित गिरप्तार बेलगहना पुलिस की कार्यवाही।
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी पवन कुमार केंवट पिता बंधनराम केवट उम्र 35 वर्ष ग्राम केन्दा का घर का निमार्ण करवा रहा था, निमार्ण कार्य हेतु
प्रार्थी 04 बंडल लोहे की छड़ लेकर आया था। दिनांक 24.09.2022 को जब प्रार्थी मौके परपहुचा तो देखा कि 03 बंडल छड़ कीमती 20000रू.का नही था, कोई अज्ञात चोर चोरीकर ले गये थे। जिसकी रिपोर्ट प्रार्थी द्वारा चौकी बेलगहना में की गई। बेलगहना पुलिस
द्वारा तत्काल धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारम्भ की गई। विवेचनाके दौरान केन्दा पुलिस सहायता केन्द्र के आरक्षक भास्कर साहू को माल मुलजिम के संबंध में जानकारी मिली जिस पर चौकी बेलगहना के प्रआर राजेश्वर साय, आरक्षक सत्येन्द आर.
भास्कर साहू आरक्षक ईश्वर नेताम द्वारा संतोषदास निवासी केन्दा को पकड़कर पूछताछकिया गया। जो अपने अन्य साथी अनिरूद्ध के साथ चोरी कर लोहे के छड़ को श्यामलाल विश्वकर्मा को बेच देना बतलाये। जिस पर पुलिस द्वारा श्यामलाल विश्वकर्मा से लोहे की
छड़ बरामद कर आरोपियों (1) संतोषदास पिता मनबोध मानिकपुरी उम्र 28 सा. केन्दाचारपारा चौकी बेलगहना एवं खरीददार (2) श्यामलाल विश्वकर्मा पिता श्रीराम उम्र 42 सा.केन्दा कुम्हारपारा चौकी बेलगहना को गिरप्तार कर जुडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।प्रकरण में फरार आरोपी अनिरूद्ध की तलाश की जा रही है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.