Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, September 14, 2022

जिले के गौठानों में प्रतिदिन कम से कम दो क्ंिवटल गोबर खरीदी करे सुनिश्चित: कलेक्टर झा

 जिले के गौठानों में प्रतिदिन कम से कम दो क्ंिवटल गोबर खरीदी करे सुनिश्चित: कलेक्टर  झा



नये स्वीकृत गौठानों में अधोसंरचना के कार्यो को तेजी से करे पूर्ण

विशेष पिछड़ी जनजाति सदस्यों के आय, जाति, निवास, पेंशन एवं एफआरए पट्टा बनाना करंे सुनिश्चित

बिना पूर्व सूचना के टीएल बैठक में अनुपस्थित एसएडीओ को कारण बताओ नोटिस

कलेक्टर  संजीव झा ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश



कोरबा 13 सितम्बर 2022/कलेक्टर  संजीव झा ने जिले में विकसित किये गये गौठानांे में गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर खरीदी बढाने के निर्देश दिये है। उन्होने गौठानों में प्रतिदिन कम से कम दो क्ंिवटल गोबर खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। आज आयोजित समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर झा ने गौठानों में संचालित किये जा रहे विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होने गोबर खरीदी, वर्मीकम्पोस्ट निर्माण एवं आजीविका संवर्धन के कार्याे की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने गौठानों में सभी पंजीकृत गोबर विक्रेताओं को सक्रिय करने तथा खुले में गोबर नही खरीदने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होने जिले मेें नये स्वीकृत गौठानों में अधोरसंरचना के कार्यो की भी जानकारी ली। निर्माणाधीन गौठानों मंे सभी निर्माण कार्यो को तेजी से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को  दिये। कलेक्टर  झा ने बैठक में जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति सदस्यों के आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र एवं पेंशन और वन अधिकार पत्र बनाने के निर्देश दिये। समय-सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में डीएफओ कोरबा  प्रियंका पाण्डेय, डीएफओ कटघोरा  प्रेमलता यादव, अपर कलेक्टर  विजेन्द्र पाटले, जिला पंचायत के सी.ई.ओ.  नूतन कंवर सहित सभी विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।


समय सीमा की बैठक में कलेक्टर  झा ने बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने के कारण पोड़ीउपरोड़ा के एसएडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि शासन के महत्वपूर्ण योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी के अंतर्गत विकसित किये गये गौठानों की सतत् निगरानी के लिए सप्ताह में पांच गौठानों का भ्रमण सुनिश्चित करें। साथ ही गौठानों मे चल रहे आजीविका गतिविधियों, महिला समूहों के कार्यो, वर्मीकम्पोस्ट निमार्ण का भी निरीक्षण सुनिश्चित करें। उन्होने गौठानों के निरीक्षण के संबंध में निरीक्षण पंजी भी संधारित करने के निर्देश सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिये। कलेक्टर  ने बैठक में किसानों के ई केवाईसी, आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं कोविड वैक्सीनेशन महा अभियान की भी समीक्षा की। उन्होने ई केवाईसी और आयुष्मान कार्ड के कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश दिये। साथ ही सभी एसडीएम और जनपद सीईओ को इसकी लगातार मानिटर्रिंग करने  के भी निर्देश दिये। कलेक्टर  झा ने जिले के सभी शासकीय राशन दुकानों में महीने के 30 तारीख तक राशन भण्डारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होने सभी दिन राशन दुकानों को खोलने तथा हितग्राहियों को नियमित रूप से राशन वितरण भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।    

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad