Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, September 12, 2022

भारत जोड़ो यात्रा महज नौटंकी राहुल गांधी पहले अपने घर संभाले फिर देश जोड़ने की बात करे - टीकाराम निषाद

 भारत जोड़ो यात्रा महज नौटंकी राहुल गांधी पहले अपने घर संभाले फिर देश जोड़ने की बात करे - टीकाराम निषाद 






गुण्डरदेही । किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष व गुण्डरदेही के वरिष्ठ पार्षद टीकाराम निषाद ने कांग्रेस द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि भारत को विभाजन करने वाले कांग्रेस आज भारत को जोड़ने की बात कह रही है वह नौटंकी है भारत जोड़ो यात्रा से पहले राहुल गांधी अपना घर व पार्टी को एकजुट कर लेते तब भारत को जोड़ने की बात करते तो बेहतर होता कांग्रेस के पुराने समर्पित नेता कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं और राहुल जी चले हैं देश जोड़ने कांग्रेस की इस समय जो स्थिति है वो किसी से छिपी नहीं है जो अपने पार्टी को भी नहीं जोड़ सके वो भारत जोड़ने की यात्रा पर निकले हैं। श्री निषाद ने कहा कि देश में अपनी राजनीतिक जमीन खो चुके राहुल गांधी और उनकी पार्टी अब नौटंकी कर रही है राहुल गांधी कांग्रेस की  सत्तर साल व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले आठ सालों की तुलना कर सकते हैं। राहुल गांधी पहले देश की जनता को स्पष्ट करें कि जम्मू-कश्मीर में उन्होंने धारा 370 का हमेशा विरोध क्यों किया तब भारत टूटता कांग्रेस को नज़र नही आया लेकिन देश की एकता और अखंडता को जीवित रखने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया पूर्वोत्तर का पूर्ण एकीकरण किया और भारत जोड़ने की प्रक्रिया में साहसिक कदम उठाए है भारत अब पहले से कहीं ज्यादा एकीकृत है लेकिन राहुल गांधी जो तर्क देते हैं कि वे भारत को एकजुट करना चाहते हैं उसका कोई अर्थ नहीं है कोई भी समझदार व्यक्ति कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में नहीं फंसेगा यह आगामी लोकसभा चुनाव से पहले की सिर्फ एक राजनीतिक नौटंकी है देश की जनता को मोदी पर भरोसा है 





सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad