मात्रशाक्तियो ने चुनरी शोभायात्रा निकाल कर नवरात्र के प्रथम दिवस देवी माँ की अर्चना की....
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम/मरवाही नगर में क्वार नवरात्र के प्रतम दिवस पर छेत्र की माँत्रशक्तियों के द्वारा भव्य चुनरी यात्रा निकालकर देवी माँ की स्तुति की गई आज की इस चुनरी शोभायात्रा में छेत्रकी सैकड़ों माताओं बहनों ने भाग लिया और उनके साथ पुरुषों ने भी सहभागिता निभाई आज इस यात्रा में सभी माताओं ने 108 साड़ियों को जोड़कर माँ सर्वेश्वरी देवी को अर्पित की जिसके चलते आज पूरे मरवाही का वातावरण भक्तिमय हो गया प्रत्येक माताएं बहने चुनरी धारण किये हुईं थी मानो ऐसा लग रहा था कि मात्रशाक्ति के रूप में देवी माँ चुनरी महोत्सव मना रही है।
यह यात्रा मरवाही सार्वजनिक दुर्गा पंडाल से नगर भर्मण करते हुए सर्वेश्वरी देवी मंदिर पहुची औऱ वंही इसका समापन हुआ...
इस कार्यक्रम के आयोजक राम जानकी मंदिर समिति एवं मरवाही ग्राम की महिला मंडली की सदस्य एवम ग्राम पंचायत मरवाही की सरपंचश्रीमती प्रियदर्शनी सिंह ने बताया कि इसके लिये बहुत पहले से तैयारी शुरू कि गई थी,गांव की सभी माताओं बहनों ने बहुत उत्साह के साथ इसकी व्यवस्था की थी।जो कि आज साकार हुई,इस चुनरी महोत्सव को सम्पन्न एवं सफल बनाने के लिये मरवाही सरपंच श्रीमती प्रियदर्शनी नहरेल ने महिला मंडली के सभी समूहों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और आभार प्रकट किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.