Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 16, 2022

बॉर्डर के दर्जन भर गावों में विधायक ने किया जनसम्पर्क , वनांचल में केक काट कर मनाया मोहन मरकाम का जन्मदिन चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं , निधि से सौगातें भी दी

 रिपोर्टर राधेश्याम शर्मा (छुरिया)


बॉर्डर के दर्जन भर गावों में विधायक ने किया जनसम्पर्क , वनांचल में केक काट कर मनाया मोहन मरकाम का जन्मदिन 


 चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं , निधि से सौगातें भी दी 


छुरिया ।

बीते गुरूवार खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र बार्डर के दर्जन भर गावों में सघन जनसम्पर्क किया और नक्सल प्रभावित गावों में चौपाल लगा कर आम जनता की समस्याएं भी सुनीं । बहुत सी शिकायतों व् समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए छन्नी चंदू साहू ने ग्रामीणों की मांग पर विकास के लिये विधायक निधी से तीस लाख की सौगात भी दी । जनसम्पर्क के दौरान विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू महाराष्ट्र सीमा से लगे ग्राम मक्के ,केसोखैरी ,कुसूमकसा ,महाराडीह हज्जूटोला, तिरपमेटा ,लाताकोडो , रंगकठेरा ,कहाडकसा ,शांतिनगर , डोगरगांव ,हांडीटोला सहित अन्य जगहों का दौरा किया । 

औचक दौरे के दौरान छन्नी चंदू साहू ने ग्राम मक्के के कन्या आश्रम शाला का निरिक्षण भी किया जहाँ अधीक्षिका के ना होने की जानकारी मिलने पर जल्द से जल्द उस पद को भरे जाने का आस्वाशन भी दिया ।

गौरतलब है कि गुरूवार को ही छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम का जन्मदिन भी था । इस अवसर पर क्षेत्र के सघन दौरे के बीच ही विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने वनांचल के ग्राम तिरपेमेटा में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के संग केक काटा व मोहन मरकाम जी के सुदीर्घ जीवन की कामना की इस दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि छोटे लाल कटेगा,ललित मंडावी, भारत हारमे, हीरा सिंह हारमें, भैयालाल कुंजाम, सरपंच  कन्हैयालाल नेताम, धार सिंह हारमे, चतुर सिंह हारमें ,लाल बहादुर ताराम, नरसिंह कचलामे, झुमुक लाल वरचो, कुमार कचलामे,  चरण सिंह हारमें, मेहर दास हारमे,महेश कुमार हारमें सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad