Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 30, 2022

छपारा नगर परिषद का कचरा फेंकने के लिए भूमि देने का मामला

 


सी एन आई न्यूज सिवनी से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

छपारा/भाजपा शासित नगर की मुखिया के द्वारा नगर का कचरा फेंकने के लिए वैकल्पिक रूप से कुछ दिनों के लिए नागरिकों और कृषकों से भूमि उपलब्ध कराने को मांग की गई थी। लेकिन नगर के भाजपा नेताओं सहित कई पार्षदों के पास पर्याप्त कृषि भूमि होने के बावजूद भी अब तक जनसेवक करने के लिए कोई भी जनसेवक आगे नहीं आ पाया है। 

                  उल्लेखनीय है कि पिछले 2 माह से नगर परिषद के कचरा डंप यार्ड पर ग्रामीणों ने भारी विरोध करते हुए ताला जड़ कर रखा हुआ है। जिसके चलते नगर के चौक चौराहों मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी और कूड़े करकट का अंबार लगा हुआ है। नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष तथा पार्षदों सहित स्थानीय प्रशासन ने उक्त डंपयार्ड के आसपास ग्रामों के ग्रामीणों को लाख समझाने का प्रयास किया किन्तु अब तक मामला सुलझ नहीं पाया है। कहां गए नौटंकी बाज जनसेवक बता दें कि छपारा नगर परिषद के चुनाव के समय भाजपा के सत्ता, संगठन के नेताओं सहित पार्षद पद के उम्मीदवारों ने कई तरह से विकास के दावे करते हुए मतदाताओं को सपना दिखाया था। छपारा नगर परिषद में भाजपा शासित नगर सरकार का कार्यकाल 2 माह से अधिक हो चुका है। नगर सरकार बनाने के बाद पहली विकराल समस्या स्वच्छता अभियान के रूप में सामने आई। जहां प्रशासन के द्वारा लगभग 2 वर्ष पूर्व चिन्हांकित की गई भूमि डंपयार्ड पर ग्रामीणों के द्वारा पिछले 2 माह से ताला जड़कर रखा गया है। नगर में फैली गंदगी और स्वच्छता अभियान के पूरी तरह ठप्प हो जाने के चलते नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती निशा पटेल ने हाल ही में एक अपील पत्र जारी करते हुए नगर के कचरे को फेंकने के लिए नागरिकों और कृषकों से अपनी भूमि कुछ दिनों के लिए वैकल्पिक रूप से उपलब्ध कराने की मांग की थी। हैरानी की बात यह है कि नगर के कई भाजपा नेताओं सहित पार्षदों के पास पर्याप्त कृषि भूमि उपलब्ध है। लेकिन अब तक इनमें से कोई भी जनसेवक अपनी भूमि देने और जन सेवा के लिए आगे नहीं आया है।

नगर पालिका अध्यक्ष भारती का होगा स्वतंत्रत

                    छपारा नगर को बेटी श्रीमती भारती सुरजीत सिंह जोकि बालाघाट की नगर पालिका अध्यक्ष बनी है उनका शुभआगमन आज छपारा में दोपहर 12.00 बजे होने जा रहा है। नगर के पत्रकारों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर जी का स्वागत किया जाएगा जिसमें आप सभी छपारा के गणमान्य नागरिकों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में बस स्टैंड पहुंचकर कार्य क्रम को सफल बनाएं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad