Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, September 5, 2022

निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस


रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा में भारत के पूर्व राष्ट्रपति तथा भारत रत्न डाॅ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंंती के सुअवसर पर सभी शिक्षकों के प्रति भावोद्गार व्यक्त करते हुए हुए विद्यार्थियों और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के द्वारा धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया. सर्वप्रथम डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया. स्वयंसेवक अंजलि, श्वेता, एश्वर्या एवं पायल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की. इसके पश्चात शैक्षणिक जगत में विशेष योगदान के लिए महाविद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित किया गया.


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बी. एल. काशी ने अपने उदबोधन में बताया कि शिक्षा संस्कार है, शिक्षक युग सृजन व राष्ट्र निर्माण के स्तंभ होते हैं. शिक्षक विद्यार्थी को ज्ञान रूपी शिक्षा देकर योग्य बनाते हैं. हमें गुरू शिष्य परम्परा की ओर लौटना होगा और नई पीढ़ी को देश के प्रति प्रेम और कर्तव्य का पाठ पढाना होगा. विशिष्ट अतिथि प्रो. किशोर मिंज ने अपने संबोधन में गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु की पूजा तीनों लोकों में होती है. हर युग में गुरु पूजनिय रहे हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप भी शिक्षक बन कर समाज को प्रकाश देने का काम करें. राजनीतिशास्त्र विभाग के डॉ. जे. के. द्विवेदी ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम अधिकारी शितेष जैन ने बताया कि किसी भी सफल व्यक्ति की सफलता के पीछे शिक्षक की मेहनत होती है. सही शिक्षा के बिना व्यक्तित्त्व का निर्माण संभव नहीं है. उन्होंने विद्यार्थियों से  मोबाइल की दुनिया से बाहर आकर अच्छी किताबों के अध्ययन की अपील की. स्वयंसेवक प्रभा, एश्वर्या, निशु, मानसी एवं चंचल ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन से जुड़े विभिन्न संस्मरण प्रस्तुत किए. कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक मोहन वैष्णव के द्वारा किया गया. इस अवसर महाविद्यालय के प्राध्यापक वाई. के. उपाध्याय,व्ही.पी.मिंज,डॉ.प्रमिला देवी मिरी, रेडक्रास प्रभारी डॉ. सन्जू पाण्डेय, डॉ.के.पी. नामदेव, शांतनु घोष, डॉ.नीलम त्रिवेदी, आनंद साव, विनीत मन्नाडे, क्रीड़ा अधिकारी राजेश सिंह,ग्रंथपाल विकास ज़ायसवाल सहित महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad