*सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट*
*कसडोल:-* भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल पलारी के कार्यकर्ताओं की बैठक आज नगर भवन पलारी में संपन्न हुई । बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी उपस्थित थे। सर्वप्रथम उन्होंने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर बैठक का विधिवत रूप से शुभारंभ किये।
उन्होंने उपस्थित भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला मोर्चा के कार्यकर्ता अभी से 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए संगठन के कार्यो में तेजी लाने हेतु प्राण प्रण से जुट जाएं। उन्होंने अपने संबोधन में आगे बताया कि आगामी 3 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी महिला विंग के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी के विरुद्ध बिलासपुर में एक विशाल रैली एवं सभा का आयोजन किया जिसमें अधिक से अधिक महिला कार्यकर्ताओं को उपस्थित होने का आह्वान किया । श्री अग्रवाल जी ने कार्यकर्ताओं को संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी, एवं पिछले कार्यों की समीक्षा की। बैठक को कसडोल विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी श्री सुरेंद्र पाटनी, जिला भाजपा का अध्यक्ष डॉक्टर सनम जांगड़े, भाजपा के प्रदेश मंत्री श्रीमती श्याम बाई साहू, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्री योगेश चंद्राकर, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री ओम प्रकाश चंद्रवंशी, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीमती सुलोचना यादव, मंडल अध्यक्ष श्रीमती संतोषी मानिकपुरी ने भी संबोधित किया।
आज के इस बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी, जिला भाजपा के अध्यक्ष डॉक्टर सनम जांगड़े, कसडोल विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी श्री सुरेंद्र पाटनी, प्रदेश मंत्री श्रीमती श्याम बाई साहू, वरिष्ठ नेता एवं जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री योगेश चंद्राकर, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री ओमप्रकाश चंद्रवंशी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दुर्गा महेश्वर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मंजू वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष श्री सेवक वर्मा, जिला मंत्री श्री कृष्णा अवस्थी, जिला महामंत्री श्रीमती सत्यभामा साहू, श्रीमती सुरजा चेलक, जिला कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मंजू यादव, नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष श्री यशवर्धन वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री नंद कुमार वर्मा, महामंत्री श्री पवन कुमार वर्मा, श्री शिव यदु, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्रीमती संतोषी मानिकपुरी, महामंत्री श्रीमती तुकेश्वरी वर्मा, श्रीमती मंजू पटेल, उपाध्यक्ष श्रीमती ब्रिज बाई वर्मा,श्रीमती नीरा सोनवानी, पूर्णिमा मानिकपुरी, श्रीमती केशर साहू, मंत्री श्रीमती शकुन वर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमती माया वर्मा,सह कोषाध्यक्ष श्रीमती अश्वनी डहरिया सहित भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल पलारी के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.