जगत कल्याण का रास्ता श्री राम नाम-जगजीत सिंह भाटिया (लक्की)
पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो (छ. ग)
खुज्जी विधानसभा के ग्राम ठेठवार लंझिया मे समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में दो दिवसीय रामधूनी प्रतियोगिता के समापन के मुख्य अतिथि श्री जगजीत सिंह भाटिया।
भाटिया ने कहा : मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्म लोक कल्याण और इंसानों के लिए आदर्श प्रस्तुत करने के लिए हुआ । करुणा , त्याग ,समर्पण , विनम्रता , मर्यादा , धैर्य , और पराक्रम , के सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है । रामधुनी प्रतियोगिता के आयोजन से एक गांव ही नहीं अपितु प्रतियोगिता में समिलित होने वाली विभिन्न ग्रामों के विभिन्न रामधुनी मंडली एवं श्रोता समाज धर्म संस्कृति से लाभान्वित होता है। रामधुनी आयोजन से समाज में समरसता धर्मत्व की भावना जागृत होती है ।और हमेशा कुछ न कुछ शिक्षा अवश्य मिलती है । जब तक जीवन तब तक हमें सीखते रहना है।
बोलिए लखन सिया राम चंद्र की जय
आप सभी ने हमें बुलाया हमें स्थान दिया उसके लिए आप सभी का ह्रदय से आभार।
उक्त कार्यक्रम में अध्यछता दिलीप यदु जी मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंबागढ़ चौकी, दिलीप यदु सचिव पांगरी कला , भंगी राम साहू जी, जोहरी मंडावी, बाबूलाल मंडावी, शत्रुहन यादव, उमाकांत यादव , बसंत पूरी , छगन लाल , बेदराम, मदन लाल, रामनिवास, नरेंद्र, रामदास, समस्तमवासी एवं निकटवर्ती ग्रामवासी उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.