Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, September 29, 2022

बालोद जिले में पत्रकार को अपहरण कर विरान जंगल मे ले जाकर तलवार लहराते हुए जान से मारने की कोशिश अपराधियों के चंगुल से भाग कर अपनी जान बचाया

बालोद जिले में पत्रकार को अपहरण कर विरान जंगल मे ले जाकर तलवार लहराते हुए जान से मारने की  कोशिश अपराधियों के चंगुल से भाग कर अपनी जान बचाया




बालोद पुलिस से किए अपहरण होने की शिकायत व FIR - 1 सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर 



दल्लीराजहरा- :- जनहित में अथवा किसी गड़बड़ी अनियमितता के खिलाफ लिखने वाले पत्रकारों पर हमले होने लगे हैं पत्रकारों को जान से मारने की धमकी मिलने लगी है वही जिला पुलिस प्रशासन द्वारा हमले करने वाले अपराधियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं


 दल्ली राजहरा के जनधारा पत्रकार शब्बीर कुरैशी द्वारा ऐसे ही हमले और मारपीट धमकी की शिकायत बालोद पुलिस से किए जाने के 1 सप्ताह बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और खुलेआम प्रार्थी पत्रकार शब्बीर कुरैशी और उसके मित्र को रिपोर्ट वापस लेने की धमकी दे रहे हैं जिसके कारण दोनों पीड़ितों के परिवार वाले दहशत में हैं और आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग किया है ताकि जान माल की हानि नहीं पहुंचा सके

             


गौरतलब है कि बीते 21 सितंबर को जन धारा के पत्रकार शब्बीर कुरैशी पर राजा पठान और मुकेश  शर्मा नामक 2 लोगों ने हमला कर दिया था जिस पर पत्रकार शब्बीर कुरैशी ने इन दोनों आरोपियों के खिलाफ  थाना में रिपोर्ट लिखवाई थी यह रिपोर्ट बालोद पुलिस थाना में लिखी गई थी लेकिन 1 सप्ताह से भी ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है इस बारे में पत्रकार शब्बीर कुरैशी ने बालोद जिला पुलिस अधीक्षक को पुनः पत्र लिखकर आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग किया है


 जिला पुलिस अधीक्षक बालोद को पत्र लिखकर पत्रकार शब्बीर कुरैशी ने बताया कि जन धारा अखबार के माध्यम से जनहित और अपराध करने वालों के खिलाफ समाचार लिखने की बात से राजा पठान और उसका साथी मुकेश शर्मा ने बदला लेने के लिए 21 सितंबर 2022 को शाम 7:00 से 8:00 के बीच उस वक्त हमला कर दिया जब बालोद से दल्ली राजहरा वापस लौट रहा था तोह राजा पठान और उसका साथी उप जेल बालोद के सामने से शब्बीर कुरैशी का अपहरण कर देहांत बीच वीरान जंगल पर  और उसके साथी मुकेश शर्मा ने जबरदस्ती पकड़ कर मारते हुए दैहान  जंगल की ओर ले गए वहा तलवार लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारने की कोशिश करने लगे



 किसी तरह इन दोनों के चंगुल से छूट कर शब्बीर  कुरैशी जंगल से भागे  दूसरी रात थाने में आकर दोनों के खिलाफ शिकायत लिखवाया लेकिन राजहरा पुलिस ने बालोद जिले में एफ आई आर करने को कहा इसके बाद बालोद थाने में रिपोर्ट लिखी गई लेकिन आज लगभग 10 दिन होने के बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं और पत्रकार शब्बीर कुरैशी और उसके दोस्त विक्की को धमकाकर रिपोर्ट वापस लेने अन्यथा  मर्डर करने की धमकी दे रहे हैं



 पत्रकार शब्बीर कुरैशी ने बताया कि इस धमकी के बाद वह और उसका साथी काफी भयभीत हैं शब्बीर क़ुरैशी ने कहा कि वह पत्रकार होने के वजह से शहर में इधर-उधर घूमता रहता है ऐसे में आरोपियों द्वारा कभी भी हमला किए जाने का डर लगा रहता है शब्बीर कुरैशी ने बताया कि पत्रकारिता से उसकी आजीविका चलती है लेकिन पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने से आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं



 प्रार्थी शब्बीर  कुरैशी और उसके साथी ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है





सेंट्रल न्यूज़ इंडिया बालोद जिला से ब्यूरो प्रमुख प्रदीप सहारे

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad