मरवाही— ग्राम पंचायत चिचगोहना के प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला में शिक्षकों की हो रही मनमानी,पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य अंधकार में आखिर कौन होगा जिम्मेदार...
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम/विकास खण्ड मरवाही ग्राम पंचायत चिचगोहना शासकीय प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला संचालित है जहां श्रीमती ममता राय चंदा राय एवं शैक्षिक समन्वयक अजय राय वर्षों से पदस्थ हैं। उक्त शिक्षक अपने अध्ययन कार्य के प्रति बेहद लापरवाह है। पाठ्यक्रम के अनुसार कभी अध्यापन बच्चों को नहीं पढ़ाते हैं और ना ही बच्चों से नोट्स बनवाते हैं जिसके परिणाम स्वरूप तीसरी से आठवीं तक के बच्चे हिंदी तक नहीं पढ़ पाते हैं। यह बच्चे नवमी में जाकर अनुत्तीर्ण हो जाते हैं। फिर इनकी पढ़ाई छूट जाती है। नवमी से अनुत्तीर्ण बच्चों की संख्या ग्राम पंचायत चिचगोहना में शिक्षकों की लापरवाही की वजह से बहुत अधिक है। ग्राम पंचायत चिचगोहना की शिक्षा स्तर बहुत ही निम्न स्थिति पर हैं।
जिसका मूल कारण इन शिक्षकों की अपने कार्य के प्रति लापरवाही है चिचगोहना ग्राम पंचायत व अभिभावकों के द्वारा दिनांक 05/07/2022 को खण्ड शिक्षा अधिकारी मरवाही के.आर.दयाल के समक्ष शिकायत किया गया था। खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा बच्चों के अभिभावकों के समक्ष किया गया। बच्चों से हिंदी का किताब पढ़वाया गया।जिसमें एक भी बच्चा हिंदी के शब्द या फिर अक्षर को पढ़ नहीं पाया और पहचान भी नहीं पाया। इससे पहले भी इन शिक्षकों के विरुद्ध कई बार से शिकायत दर्ज कराया गया था। लेकिन आपसी समझौता की वजह से आगे कार्यवाही नहीं की गई थी। खंड शिक्षा अधिकारी मरवाही के द्वारा शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। पालकों का कहना है कि इसके बाद कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। जिससे हमारे बच्चों का भविष्य अंधकार में है। उक्त सभी शिक्षक स्थानी हैं इस बात का ये फायदा उठाते हैं। और इन्हें अपने रिश्तेदारों का समर्थन मिलता है इसका फायदा उठाते हुए ये अपना मनमानी करते हैं। शिकायत करने पर यह अपने रिश्तेदारों से अभिभावकों को मारने पीटने की धमकी दिलवाते हैं। यहां तक कि उक्त शिक्षकों को कहा जाता है कि जिला शिक्षा अधिकारी श्री मनोज राय जी उनके रिश्तेदार हैं। का समर्थन प्राप्त है जो उनके विरुद्ध कोई ठोस कार्यवाही नहीं करते हैं। बच्चों के अभिभावकों का कहना है।कि यहां कि इन शिक्षकों को यहां से हटाकर दूसरे जगह पदस्थ किया जाए और यहां नवीन शिक्षक शिक्षकों की भर्ती किया जाए जिससे हम अपने बच्चों को यहां पढ़ा लिखा सके अन्यथा हम अपने बच्चों के भविष्य को अंधकार में डालने के लिए विद्यालय नहीं भेज सकते हैं। अभिभावको का कहना हैं। की अगर जल्द ही नए शिक्षको को यहां पदस्थ नहीं किया जाता तो हम सभी अभिभावक के द्वारा शाला व शिक्षको का बहिष्कार करेंगे।
विकास खंड शिक्षा अधिकारी केआर दयाल— ग्राम पंचायत चिचगोहना के सरपंच सचिव एवं बच्चों के पालक सभी लोगों ने शिक्षकों के विरुद्ध शिकायत लेकर आए थे, उसके बाद मैंने जांच में गया तो वहां वास्तव में पाया गया कि वहां के प्राइमरी और मिडिल स्कूल के जो शिक्षक हैं, वहां पर एक सीएससी भी हैं उनके द्वारा पढ़ाई लिखाई नहीं होती है पहली से लेकर आठवीं तक के बच्चे वहां के हिंदी तक पढ़ना नहीं जानते हैं, और मैंने बच्चों से पूछा कि शिक्षक आते हैं या नहीं आते हैं और आते हैं तो पढ़ाते हैं कि नहीं तब बच्चों ने जवाब दिया कि शिक्षक तो आते हैं लेकिन पढ़ाते नहीं हैं। इससे पहले भी कई बार इनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराया गया था। इन शिक्षकों के खिलाफ उचित कार्यवाही जल्द से जल्द किया जाएगा।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.