बप्पा की विदाई में उमड़ा जनसैलाब
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट
रायपुर-राजधानी में सोमवार रात झांकियां निकाली गई।एक से बढ़कर एक झांकियों ने श्रृद्धालुओं का मन मोहा।
झांकियों की झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़। पूरी राजधानी में शाम से ही भक्तों की भीड़ रही।
शारदा चौक से प्रारंभ होकर झांकियां जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, कोतवाली चौक,सदर बाजार, कंकाली पारा, पुरानी बस्ती लाखे नगर होते हुए महादेव घाट के लिए निकली।
जगमग रोशनी और आतिशबाज़ी के साथ युवा पूरे उत्साह के साथ नाचते -झूमते रात भर सड़को पर नजर आए।
दो वर्षों से कोरोना की पाबंदी के हटने से इस साल पूरे गणेश उत्सव पर्व में जबरदस्त उत्साह दिखा।
विसर्जन के अवसर पर बारिश के कारण रविवार को विसर्जन रद्द किया गया था। लेकिन सोमवार को रिमझिम बारिश के साथ पूरे उत्साह और जोश के साथ सुंदर और एक से बढ़कर एक झांकियों के साथ गणेशोत्सव समितियों द्वारा भव्य झांकियां निकाली गई।
झांकियों में पौराणिक कथाओं एवं देशभक्ति की झलक दिखी।
जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा व्यवस्था को अंजाम दिया गया।
झांकियों के स्वागत सत्कार के लिए जयस्तंभ से लेकर मालवीय रोड, कोतवाली चौक,सदर बाजार,सत्ती बाजार, कंकाली पारा में सभी संगठनों एवं अनेक पार्टीयों द्वारा मंच बनाकर स्वागत किया गया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.