छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए अशोक कुर्रे।
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी
रायपुर - दिनांक 17/09/2022 को छत्तीसगढ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय दल, जिला अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष की बैठक मैग्नेटो मॉल रायपुर में आयोजित की गई थी। जिसमें प्रांतीय कार्यकारिणी का चयन किया गया। श्री अशोक कुर्रे को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। अशोक कुर्रे तकनीकी सहायक संघ के भी प्रदेश अध्यक्ष हैं।। इन्हे संगठन में नेतृत्व करने का पूर्व से लम्बा अनुभव हैं। कुशल नेतृत्वकार होने के कारण सभी पदाधिकारियों ने एक सुर में प्रदेश अध्यक्ष के पद हेतु श्री अशोक कुर्रे के नाम पर मुहर लगाए। अब मनरेगा कर्मचारी महासंघ की कमान shre अशोक कुर्रे जी के ऊपर हैं। अब इनके नेतृत्व में संगठन की लंबित मांग जैसे पूर्व में 71 दिनो के हड़ताल में 04 सूत्री मांगो पर सहमति बनी हैं, उसे अमल करवाना प्रमुख हैं।। साथ ही 12731 कर्मचारियों के नियमितीकरण जैसे मुद्दे को पूर्ण करवाने की जिम्मेदारी हैं। प्रदेश अध्यक्ष के अलावा मुख्य सलाहकार श्री धरम सिंह, सलाहकार श्री प्रमील लथारे, महिला विंग की अध्यक्ष कु सारिका देवांगन, उपाध्यक्ष श्री महेंद्र भारद्वाज, श्री संतोष कश्यप, श्रीमती अमृता मार्टिन, महासचिव श्री सुनिल मिश्रा, सचिव श्री अजय क्षत्रिय, सह सचिव श्री मनीष देवांगन, श्री संतोष देवांगन, कार्यक्रम प्रबंधक श्री विजय प्रताप सिंह, सहायक कार्यक्रम प्रबंधक श्री शिवम नगरची, श्री हितेश सिन्हा, श्री दिनेश साहू, मीडिया प्रभारी श्री प्रशांत यादव, IT सेल प्रभारी श्री सिद्धार्थ जायसवाल, संगठन मंत्री श्री मनोज गंधर्व ewam संभाग अध्यक्ष बिलासपुर श्री विकास जायसवाल को नियुक्त किया गया।। उपरोक्त चयन के पश्चात श्री राधेश्याम कुर्रे, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को धन्यवाद देते हुए, नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.