Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, September 8, 2022

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता’’ के दौरान लगाया गया पुलिस विभाग का जागरूकता शिविर में साइबर जागरूकता, यातायात सड़क सुरक्षा एवं अभिव्यक्ति एप (महिलाओं बच्चों की सुरक्षा) के संबंध जानकारी दी गई

 राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता’’ के दौरान लगाया गया पुलिस विभाग का जागरूकता शिविर में साइबर जागरूकता, यातायात सड़क सुरक्षा एवं अभिव्यक्ति एप (महिलाओं बच्चों की सुरक्षा) के संबंध जानकारी दी गई


सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू

बालोद।पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र यादव के निर्देश पर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश बांगडे के मार्गदर्शन में एवं यातायात प्रभारी  दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में आज 8 सितंबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान बालोद में ‘‘राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता’’ के दौरान पांचों संभाग से आएं खिलाड़ियों/ छात्र-छात्राओं को यातायात सड़क सुरक्षा नियमों को पालन करने संयमित गति से वाहन चलाने, शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने एवं हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने, ड्रायविंग लायसेंस बनावाकर ही वाहन चलाने, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने, तेज गति/खतरनाक ढंग से वाहन नहीं चलाने, वाहन के कागजात साथ में रखने, यातायात नियमों का कढ़ाई से पालन करने की फ्लैक्स के माध्यम से जागरूकता शिविर लगाकार समझाईश देकर जागरूक करने साथ ही अपने परिवारजनों एवं मित्रो को भी यातायात नियमों के पालन करवाने की अपील किया गया। इस जागरूकता शिविर के दौरान यातायात सड़क सुरक्षा संबंधी पाम्पलेट का भी वितरण कर जागरूकता लाने का प्रयास किया गया।

इस शिविर में छात्र/छात्राओं को वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों जैसे नौकरी दिलाने के नाम पर होने वाले ठगी से बचने के लिए छात्र/छात्राओं को समझाईश दिया गया कि नौकरी दिलाने वाले फ्राड़ कॉल से सचेत रहे नौकरी दिलाने के नाम से कॉल आने पर संबंधित विभाग से सामंजस्य स्थापित कर यहं सुनिष्चित करे की इस विभाग में ऐसा कोई नौकरी की अधिसूचना जारी हुआ है कि नही, विडियो कॉल में अनजॉन नंबरों से दोस्ती करने से बचने की समझाईश दिया गया जिससे आप ठगी के शिकार होने से बच सकते है, अनजान लिंक में क्लिक नहीं करने, ओएलएक्स के माध्यम से ठगी, ईनाम जीतने के लालच, टावर लगाने के नाम से होने वाले ठगी विभिन्न प्रयोजनों से लाालच देकर ठगी होने से बचने हेतु महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक रहने की सलाह दिया गया। 

इस कार्यक्रम में आने वाले बालक/बालिकाओं को अभिव्यक्ति एप के संबंध में भी जानकारी दिया गया की इस एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड़ कर रखने एवं जरूरत पड़ने पर किस तरह से उपयोग करने के तरीकों को बताया गया। अभिव्यक्ति एप के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने एवं एप का उपयोग करने की सलाह दिया गया। इस कार्यक्रम में जागरूक करने की सराहनीय भूमिका निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी प्रभारी यातायात एवं साइबर सेल बालोद व  प्र.आर. रूमलाल चुरेन्द्र, निर्मोही किशोर, आरक्षक रामप्रसाद भुआर्य,अनिता साहू यातायात व साइबर बालोद स्टॉफ आरक्षक शशी गोयल पुलिस कार्यालय बालोद स्टॉफ व छात्र/छात्राओं लगभग 1500 से अधिक संख्या में शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad