पिथौरा महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना व साक्षरता विभाग द्वारा संयुक्त रूप से साक्षरता सप्ताह का आयोजन।।
चंद्रपाल डडसेना शासकीय महाविद्यालय पिथौरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व विकास खंड साक्षरता विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से प्राचार्य डॉ. एस. एस. तिवारी के निर्देश पर दिनांक 12/09/2022 को विश्व साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें साक्षरता पर पोस्टर प्रतियोगिता,
डिजिटल साक्षरता पर निबंध लेखन एवं विधिक साक्षरता विषय पर भाषण प्रतियोगिता चुनावी साक्षरता, जीवन कौशल, कौशल विकास पर परिचर्चा आयोजित की गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री एफ. ए. नंद, विकासखंड परियोजना अधिकारी(साक्षरता) एवं श्री अरुण कुमार देवता, नोडल अधिकारी(साक्षरता) उपस्थित थे, जिन्होंने साक्षरता के सभी बिंदुओं पर चर्चा की। सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया, जिसमें निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर युगल मरकाम रहीं। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आशीष सिन्हा रहे, द्वितीय पर लोकेश्वरी तथा तृतीय स्थान पर पुष्पराज रहे। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर उत्तम सिंह, द्वितीय स्थान पर बेबी साहू एवं तृतीय स्थान पर पूजा सेठ, मुकुल, शैलेंद्र एवं दीपिका रहे। इसके अलावा अशिक्षित पालकों को बुनियादी साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, पर भी चर्चा किया गया कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रा. से. यो. के कार्यक्रम अधिकारी शेखर कानूनगो द्वारा किया गया



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.