संकटमोचन हनुमान जी महाराज को सवामनी प्रसाद का भोग लगाएं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
कसडोल:- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी आज मंगलवार को सपरिवार डीईओ ऑफिस रायपुर परिसर स्थित हनुमान जी के मंदिर पहुंचे ।
उन्होंने सपरिवार हनुमान जी का विधिवत रूप से आराधना, पूजन कर उनके श्री चरणों में मत्था टेका, आशीर्वाद लिए। एवं हनुमानजी को सवामनी लड्डू प्रसाद का भोग लगाए। वहां प्रज्वलित ज्योति कलश का भी दर्शन किए।
श्री अग्रवाल जी ने इस अवसर पर हनुमान जी से क्षेत्र के नागरिकों के सुख, शांति, समृद्धि की कामना की। श्री अग्रवाल जी के साथ उनके धर्मपत्नी श्रीमती अंगूरी देवी अग्रवाल, बहु श्रीमती संध्या अग्रवाल साथ थी।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.