लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मनमानी
मुरैना। अंबाह मामला ग्राम पंचायत सतवास मजरा बुआ का पुरा का है जहां भारत सरकार की महती योजना नल जल योजना के अंतर्गत पानी की टंकी का निर्माण लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा कराया गया कार्य लगभग 2 वर्ष पहले पूर्ण हो चुका था आज तक टंकी ग्राम पंचायत के हैंडोवर नहीं की गई नहीं टंकी का कार्य जिम्मेदारी से किया गया जगह-जगह पाइप लाइन टूटी पड़ी हुई है नलों में टोलियां नहीं लगी टंकी से संबंधित अन्य किसी भी मजरा पर जल सप्लाई नहीं हो रही है वहीं विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपयंत्री श्री डीके शर्मा का कहना है कि हमारे विभाग की तरफ से काम पूरा कर लिया गया है जिससे यह साबित होता है कि अधिकारियों एवं ठेकेदारों की मिलीभगत से भारत सरकार की महती योजनाओं को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया गया


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.