Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, September 22, 2022

छबिराम पटेल की पुस्तकें द आडियल इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज,शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम के हाथों हुए सम्मानित

 छबिराम पटेल की पुस्तकें द आडियल इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज,शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम के हाथों हुए सम्मानित 


पिथौरा - शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठाकुरदिया कला में पदस्थ प्रधानपाठक एवं लेखक छबिराम पटेल के द्वारा सकारात्मक एवं प्रेरणादायक सुविचारों,सूक्ति वाक्यों वाली 12 पुस्तकों का प्रकाशन किया चुका है। ये सभी पुस्तकें अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसबीएन नम्बर से युक्त हैं।इन 12 पुस्तकों में कुल 24586 सूक्ति वाक्य शामिल हैं। जो अपने आप में राष्ट्रीय स्तर की एक बड़ी उपलब्धि है। इनकी सभी 12 पुस्तकों को गत दिनों द आडियल इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया है। जिसे छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम के द्वारा अपने  निवास कार्यालय रायपुर में 21 सितंबर को डॉ.छबिराम पटेल को सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिक्षा मंत्री श्री टेकाम ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आप ने शिक्षा,समाज एवं  साहित्य के क्षेत्र में जो उल्लेखनीय कार्य किया है,इसके लिये आप बधाई के पात्र हैं। आप ने शिक्षा विभाग व छत्तीसगढ़ प्रदेश का रौशन कर राष्ट्रीय स्तरीय की उपलब्धि हासिल की है।उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा,समाज और साहित्य सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोग निश्चित ही समाज एवं देश के लिये प्रेरणास्रोत होते हैं। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश सचिव गोलू रावल,भूषण बरिहा एवं कई शिक्षकगण उपस्थित रहे।ज्ञात हो कि स्कूल शिक्षा विभाग में श्री पटेल सेवा देते हुये 36 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं। उन्हें पूर्व में राज्यपाल पुरस्कार सहित कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं।श्री पटेल को इस राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि हासिल होने पर महासमुंद जिले सहित प्रदेश के कई शिक्षकों,समाजसेवी,मित्रों एवं साहित्यकारों ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। जिनमें खल्लारी विधायक एवं संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव,महासमुंद विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर , महासमुंद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल,एसडीएम राकेशकुमार गोलछा,पिथौरा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा नाग,उपाध्यक्ष मुकेश यादव,बीईओ केके ठाकुर , एबीईओ लीलाधर चौधरी,बीआरसीसी अतुल प्रधान,प्राचार्य अनूप दीक्षित,पिथौरा नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव,अघरिया समाज के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल,मनोहर पटेल, नरेश्वर सैलानी,पूर्व नगर पंचायत देवेश निषाद,वरिष्ठ नागरिक अनंतसिंह वर्मा,कार्तिकराम ठाकुर,संजय सिन्हा,कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष उमेश दीक्षित,कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष अशोकगिरी गोस्वामी,पीताम्बर डड़सेना,साहित्यकार प्रवीण प्रवाह, बंटी छत्तीसगढ़िया, शिवशंकर पटनायक,शशिकुमार डड़सेना,सन्तोष गुप्ता,अंकित बंसल,परमीत माटा,आकाश अग्रवाल,युवा  वैज्ञानिक गौरव चंद्राकर, प्रमुख हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad