CNI News राजनांदगांव क्राइम रिपोर्टर संजू महाजन
*केंद्र की लोक कल्याणकारी योजनाओं का सभी लें लाभः गीता साहू*
*केंद्रीय संचार ब्यूरो रायपुर के त्रिदिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी मे मुख्य अतिथि ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू जी थे*
*निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता व प्रश्नमंच से जागरूकता का प्रसार*
डोंगरगढ़ (राजनांदगांव)।*
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो रायपुर द्वारा डोंगरगढ़ मेला क्षेत्र में आयोजित सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर केंद्रित त्रिदिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी के दूसरे दिन भाषण, निबंध, प्रश्नमंच समेत विविध प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दूसरे दिन की मुख्य अतिथि जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष गीता घासी साहू रहीं। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। प्रश्नमंच के विजेता प्रतिभागियों को तत्काल पुरस्कार प्रदान किया। मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट मोटल प्रांगण में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने आम जनमानस से केंद्र सरकार की योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के कल्याण के लिए दिन-रात प्रयासरत हैं।
उनके द्वारा गरीबों के कल्याण पर केंद्रित आयुष्मान भारत, हर घर नल-जल योजना, मुद्रा योजना, महिला व किसानों के उत्थान के लिए विविध प्रकार के कार्यक्रम चलाए जा रहें हैं। कार्यक्रम को जिला पंचायत सभापति अशोक देवांगन व सदस्य राजेश श्यामकर ने भी संबोधित किया। सभी को केंद्रीय संचार ब्यूरो कार्यालय के प्रमुख शैलेष फाये द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र कुमार सोनी ,जिला भारतीय जनता पार्टी मंत्री विजेंद्र सिंह ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुजीत टंडन ,डोंगरगढ़ शहर महामंत्री राकेश अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सविता दरगढ,श्री मति जमुना साहू पूर्व पार्षद राजनांदगांव, हरीश मोटघरे पार्षद, वत्सला श्रीवास्तव, रतन कोसे, मयंक डोंगरे, आदि कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.