Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 20, 2022

कांग्रेस छोड़ भाजपा मे शामिल हुए बालोद कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला , कहा कांग्रेस पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की हो रही है उपेक्षा

 कांग्रेस छोड़ भाजपा मे शामिल हुए बालोद कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला , कहा कांग्रेस पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की हो रही है उपेक्षा 







गुण्डरदेही । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेट मुलाकात कार्यक्रम के तहत 18 से 20 तारीख तक बालोद जिला के गुण्डरदेही डौडी लोहारा एवं संजारी बालोद विधानसभा की जनता एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से रूबरू होने आए हैं


दूसरी तरफ बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के दो बार जिला अध्यक्ष रहे एवं जिला पंचायत बालोद के पूर्व सभापति अभिषेक शुक्ला अपने साथियों के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए  एक समय ऐसा भी था जब कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला को बालोद जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सबसे ज्यादा करीबी व्यक्ति के रूप में जाना जाता था अभिषेक शुक्ला जैसे कर्मठ और तेजतर्रार व्यक्ति का कांग्रेस छोड़ना सोचनीय विषय है अभिषेक शुक्ला ने ऐसे समय कांग्रेस छोड़ी है

जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है उनके तत्कालीन नेता भूपेश बघेल प्रदेश में सत्ता के सर्वोच्च शिखर पर बतौर मुख्यमंत्री हैं बहरहाल कारण कुछ भी हो आज जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला पंचायत बालोद के पूर्व सभापति अभिषेक शुक्ला ने भाजपा का दामन थाम लिया उनके साथ गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रवेश करने वाले प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ में गुण्डरदेही ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश साहू अर्जुन्दा ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रजनीकांत शर्मा देवरी ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री छक्कन साहू जिला कांग्रेस के पूर्व सचिव श्रीकांत तिवारी अर्जुन्दा नगर पंचायत के पूर्व पार्षद गिरधर निषाद युवा कांग्रेस के पूर्व विधानसभा महासचिव कौशल किशोर साहू भन्डेरा बूथ कांग्रेस अध्यक्ष केदार देवांगन बूथ अध्यक्ष अधराजी राणा पूर्व सरपंच भन्डेरा परदेशी राम गावरे गुण्डरदेही नगरपंचायत के पूर्व पार्षद जैन कुमार भांडेकर पूर्व सरपंच रेगाकठेरा चन्द्रभान निषाद रिटायर्ड शिक्षक गिरधर बरसेल कुलेश्वर यादव प्रमोद ठाकुर होरीलाल ठाकुर गुण्डरदेही सहित अन्य लोगो ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नवीन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल भाजपा के बालोद जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण की भाजपा प्रवेश पर अभिषेक शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर गुण्डरदेही के पूर्व विधायक विरेन्द्र साहू राजेन्द्र राय डॉ.बालमुकुंद देवांगन प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर यशवंत जैन लेखराम साहू मण्डल अध्यक्ष दुष्यंत कुमार सोनवानी टीनेश्वर बघेल प्रणेश जैन जिला उपाध्यक्ष किशोरी साहू जिला महामंत्री देवेंद्र जायसवाल यज्ञदत्त शर्मा राकेश यादव जिला पंचायत सदस्य पुष्पेन्द्र चंद्राकर संध्या भारद्वाज होरीलाल रावटे मोंटी यादव चेमन देशमुख जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला श्रीकांत वर्मा देवेंद्र साहू किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष टीकाराम निषाद पार्षद हरीश निषाद सहित सैकड़ों की संख्या में गुण्डरदेही विधानसभा सहित बालोद जिला के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे भाजपा प्रवेश के बाद अभिषेक शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवाद की भावना और भावना के क्रियान्वयन की प्रतिबद्धता को देखकर मैंने अपने साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस अब पहले जैसी पार्टी नही रह गई है पहले कांग्रेस में निष्ठावान कार्यक्रताओं की कद्र होती थी पद और प्रतिष्ठा कार्यकर्ताओं के योग्यता और पार्टी के प्रति समर्पण के आधार पर मिलता था परन्तु अब कांग्रेस का ना ही कोई विचार है ना कोई सिद्धान्त कांग्रेस पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओ की उपेक्षा हो रही है कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत अंतर है जैसे जैसे चुनाव का समय नजदीक आते जायेगा वैसे वैसे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आक्रोश सामने आने लगेगा 





सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad