विधानसभा मरवाही में एनएसयूआई छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव एवं जिला GPM प्रभारी श्री सरफराज खान जी का हुआ आगमन....
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम/जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही ब्लॉक मरवाही में छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश सचिव एवं जिला GPM के नवनियुक्त प्रभारी श्री सरफराज खान जी का प्रभारी बनने के पश्चात प्रथम आगमन मरवाही में हुआ जिनका स्वागत विधानसभा अध्यक्ष आशीष श्रीवास के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया और उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की,सरफराज खान जी ने ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मरवाही में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व कार्यक्रम का शुभारंभ किया उन्होंने एनएसयूआई मरवाही के सभी कार्यकर्ताओं को PG कॉलेज की मांग पूरी होने पर बंधाई प्रेषित करते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर स्कूल से लेकर महाविद्यालय स्तर तक के सभी छात्र छात्राओं को होने वाली छोटी से छोटी समस्याओं से निदान दिलाना है,और उनके हक के लिए हमें सदैव तत्पर रहना है।।
उन्होंने जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में कार्यकारिणी की नियुक्ति को लेकर कहा की जल्द से जल्द समस्त जिला कार्यकारिणी और ब्लाक कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी।। NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम पेंद्रो ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा की एनएसयूआई जिन मुद्दों के लिए छात्र छात्राओं के हित में मांग करती है वो सारी मांगे छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी पूरी करते हैं इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।।
संपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई कार्यकर्ता आशीष श्रीवास, सूरज यादव, सूरज चंद्रा,राजकुमार गुप्ता,नवीन पुरी, लोकेश चंद्रा,भूपेश श्रीवास, लव कुमार ,माधवी शुक्ला, खुशी गुप्ता, पायल रजक एवं समस्त एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित थे।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.