वनांचल क्षेत्र में स्थित किल्लेकोडा के पावन धरा पर कुआं चौक में नवयुवक गणेश उत्सव समिति एवं ग्राम वासियों के सहयोग से लगातार छठवें वर्ष डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
डोंडीलोहारा :- वनांचल क्षेत्र में स्थित किल्लेकोडा के पावन धरा पर कुआं चौक में नवयुवक गणेश उत्सव समिति एवं ग्राम वासियों के सहयोग से लगातार छठवें वर्ष डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में लगभग 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें एकल, युगल व सामूहिक नृत्य सम्मिलित था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के. आर. कुलदीप सेवानिवृत्त व्याख्याता थे। अध्यक्षता के.आर .पिस्दा पूर्व पी.एस.सी. संघ के अध्यक्ष ने किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में -छन्नूलाल भंडारी, बृज भंडारी, श्रीमती ललिता गांवरे सरपंच ,उत्तरा बाई, गीता बाई अशोक सिन्हा, अधन सिन्हा आदि थे कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के तैल चित्र के पूजन अर्चना के साथ हुआ, कार्यक्रम का सफल संचालन व संपादन डॉक्टर बी. एल.साहसी व्याख्याता ने किया। मुख्य अतिथि की आसंदी पर बोलते हुए कुलदीप सर ने कहा कि -शिल्पग्राम के सभी लोग कलाकार है
,बच्चे से बूढ़े सभी कला में पारंगत है, मैं समस्त प्रतिभागियों को ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। के. आर. पिस्दा ने कहा कि- किल्लेकोडा में इस प्रकार के कार्यक्रम का होना, हम सब के लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम के संचालन के दौरान डॉक्टर साहसी ने कहा कि- वैश्विक महामारी के पश्चात इस वर्ष खुले आसमान के नीचे होने वाले कार्यक्रम में आप सबकी सहभागिता के कारण सफलता का एक नया आयाम गढने जा रहा है ,मेरी ओर से सभी प्रतिभागियों को ढेर सारी मंगलकामनाएं ।इस प्रतियोगिता में सामूहिक नृत्य प्रथम स्थान पर - पल्लेकसा , दूसरे स्थान पर बस्तरिया किल्लेकोडा तथा तीसरे स्थान पर राऊत नाचा रहा। युगल डांस में -आ जाना रे गंधारी प्रथम ,आजा मोर मैना धनगांव दितीय, व एकदन्ता तीसरे स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार एकल नृत्य में --तेरी उंगली पकड़ कर चलूं खल्लारी प्रथम, रंगरसिया जोड़ीदार राजनांदगांव दितीय तथा तोर पिरित के धुन मा डौंडीलोहारा तृतीय, स्थान प्राप्त किया
समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा ,जिसमें अध्यक्ष इंद्रजीत सिन्हा, उपाध्यक्ष नीलकंठ विश्वकर्मा ,कोषाध्यक्ष योगेंद्र भंडारी, सचिव तामेश्वर कोलियारा ,उपसचिव नीलम संजीव करपाल, संरक्षक निर्भय भंडारी, संयोजक पुरुषोत्तम मासिया, सहसंयोजक सरून राणा,कुशल देवदास ,पिंटू शर्मा, राजेंद्र कोलियारा, नाथूराम आदि थे ।उक्त कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन छन्नूलाल भंडारी ने किया। तत्पश्चात कार्यकम समापन की घोषणा अध्यक्ष के आदेश अनुसार किया गया।
Central News india डोंडी लोहारा से इस्लाम खान की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.