भारत ने जीती 2-1 से सीरीज
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी
हैदराबाद में चल रहे तीसरे T-20 मुकाबले में भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया को 6विकेट से हराकर सीरीज जीती।
टांस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया टीम 186रन सात विकेट पर रोका।
आस्ट्रेलिया की ओर से 21गेंदो मे52 रन बनाकर ग्रीन नेअच्छी शुरूआत दी। फिंच, स्मिथ, मेक्सवेल कुछ खास नहीं कर पाए और जल्दी आउट हो गए। आखिरी के ओवरों में टिम डेविड ने 27गेंदो में 54रन बनाकर और डेनियल सैम्स ने 20 गेंदों में 28 रन बनाकर अपनी टीम को 186 रनों के मजबूत स्कोर पर पहुंचाया।
गेंदबाजी में भारत की ओर से अक्षर पटेल ने 4ओवर में 33रन देकर 3 विकेट लिए। भुवनेश्वर, यजूवेन्द्र, और हार्दिक को 1-1विकेट मिला।
रनों का पीछा करते हुए केएलराहुल 1 रन बनाकर आउट हुए। वहीं कप्तान रोहित शर्मा 14गेदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। आज सूर्य कुमार यादव ने 36गेदोंमे69रन बनाए, विराट कोहली ने 48गेंदो में 63रन बनाए। हार्दिक पांड्या 16गेंदो में 25रन बनाकर नाबाद रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.