वर्ल्डकप T 20 टीम इंडिया का हुआ ऐलान
*सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी*
ICC T20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। सोमवार को बीसीसीआई ने टीम की घोषणा की है। जिसमें 15सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। जिसमें कप्तान रोहित शर्मा एवं उपकप्तान के एल राहुल होंगे।
चोटिल रविन्द्र जडेजा को टीम में शामिल नहीं किया गया है।मो.शमी , दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया है।
जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल को टीम में शामिल किया गया है।
T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम -कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान के एल राहुल, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या,आर अश्विन, यजूवेन्द्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.