दिनांक 03.10.2022
थाना गण्डई जिला खैरागढ,छुईखदान,गण्डई
गण्डई थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री करते 02 आरोपी
गिरफ्तार
20 पौवा देशी मंदिरा प्लेन।
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 07 आरोपी गिरफ्तार नगदी रकम 1085/रू जप्त किया गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया (श्रीमती अंकिता शर्मा) जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में अवैध जुआ, सट्टा, गांजा, शराब के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करने के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती नेहा पाण्डेय पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गंडई श्री प्रशांत खाण्डे के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश देवदास के नेतृत्व में थाना गंडई पुलिस टीम के द्वारा ग्राम भ्रमण एवं पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम पेंडरवानी गौठान के सामने अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब परिवहन कर बिक्री करने वाले आरोपी मनोज रजक पिता परमानंद रजक ग्राम पेंडरवानी थाना गण्डई जिला के0सी0जी0 के कब्जे से 20 पौवा देशी प्लेन मदिरा जप्त कर अपराध क्र0 246/2022, धारा 34(1)(ब) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं टिकरीपारा गण्डई में गोलू कुम्भकार पिता कन्हैया कुम्भकार के द्वारा अपने चखना दुकान में अवैध शराब पिलाते पाये जाने पर अप0 क्र0 247/2022 धारा 36 सी आबकारी एक्ट एवं भ्रमण के दौरान मुखबीर से सूचना मिला की पंडरिया नदी किनारे कुछ जुआडीयों द्वारा 02 फड लगाकर जुआ खेलने की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी होली यादव, विरेन्द्र निषाद, सुमरन पटेल, शिवदास डहरिया, नूरखान हेमलाल मण्डावी, प्रेमदास पटेल साकिनान गण्डई पंडरिया के विरूद्ध जुआ एक्ट की कार्यवाही कर अप0 क्र0 248/2022 धारा 13 जुआ एक्ट में जुआडियान के कब्जे से नगदी रकम 625/रूव 52 पत्ती तास एवं अप. क्र. 249/2022 धारा 13 जुआ एक्ट में जुआडियान के कब्जे से नगदी रकम 555/रू व 52 पत्ती तास कुल जुमला नगदी रकम 1085/रू को जप्त कर कार्यवाही की गई।
सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.