कार्यालय पुलिस अधीक्षक महासमुन्द जिला महासमुन्द।
दिनांक 18.10.2022
पिथौरा थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध रूप से रखे पटाखा किया गया जप्त।
03 कार्टून में भरी हुई विभिन्न कम्पनी का पटाखा कीमती 38,604 रूपयें जप्त।
पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री भोजराम पटेल द्वारा आगामी दिनों दीपावली पर्व के मद्देनजर पटाखा व्यापारियों द्वारा लायसेंस विरूद्ध भारी मात्राओं में पटाखा लाने/रखने पर सतत् निगाह रखकर उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देश किया गया है। जिसके तहत समस्त थाना/चैकी प्रभारीगण अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता के साथ लायसेंस में निर्धारित मात्रा से अधिक मात्रा में पटाखा रखने एवं अनुज्ञप्ति का उल्लंघन करने वाले पटाखा व्यवसायियों पर नजर रखी जा रही है। इसी तारतम्य में मुखबीर लगाये गये थे, आज दिनांक 18.10.22 को मुखबीर से सूचना मिली की मनीष अग्रवाल पिथौरा व्यापारी अपने गोदाम में भारी मात्रा में अवैध पटाखा रखा है। सूचना तस्दीक हेतु थाना पिथौरा की टीम मौके पर पहुचकर मनीष अग्रवाल से पूछताछ कर घर की गोदाम की तलाशी ली गई। जहाॅ कार्टून मे भारा हुआ विभिन्न कम्पनी का भारी मात्रा में पटाखा मिला। व्यापारी मनीष अग्रवाल के पटाखा रखने/बेचने का लायसेंस दिखाने व पेश करने हेतु कहा गया। जिन्होने पटाखा रखने/बेचने कोई भी वैधानिक दस्तावेज एवं लायसेंस वर्तमान में नही होना बताया। लायसेंस नही होने पर व्यापारी मनीष अग्रवाल पिता जगदीश अग्रवाल सा. वार्ड नंबर 6 राजेंद्र प्रसाद वार्ड पिथौरा थाना पिथौरा के कब्जे से 03 कार्टून मे भरा हुआ विभिन्न कम्पनियों का पटाखा कीमती 38,604 रूपयें को जप्त कर अपराध क्रमांक 252/22 धारा 286 ipc, 9ख, 1 ख विस्फोटक अधिनियम के तहत थाना पिथौरा में कार्यवाही की गई है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव, अनु0अधिकारी (पु)पिथौरा प्रेम लाल साहू के निर्देशन में थाना प्रभारी पिथौरा राकेश खुटेश्वर, सउनि. सिकंदर भाई , सउनि. लक्ष्मण साहू आरक्षक मिहिर बिसी, शैलेश ठाकुर, महेन्दर यदु, उमेश साहू, ठाकुर राम पटेल, विसम्भर लहरे, महिला आरक्षक डीलेश्वरी ध्रुव एवं समस्त थाना स्टाफ पिथौरा द्वारा की गई।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.