डोंगरगांव डायल 112 मे फिर गूँजा बच्चे की किलकारी
डोंगरगांव बाघ 02 गाडी क्रमांक 7117 मे रात्रि लगभग 12:30 बजे इवेंट मिला की ग्राम माथलडबरी मे एक महिला को लेबर पेन हो रहा है , सूचना मिलने पर तत्काल घटना स्थल पहुँच कर 112 की टीम ने लेबर पेन हो रहे महिला जिसका नाम पदमा गोड पति वीरेंद्र गोड उम्र २२ वर्ष को डायल 112 के माध्यम से स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव ला जा रहा था, की महिला को अत्यधिक दर्द होने लगा और रास्ते मे ही उक्त महिला ने इमर्जेंसी वाहन डायल 112 मे ही शिशु को जन्म दिया । गनीमत रही कि जच्चा बच्चा दोनो सुरक्षित है।
दोनो को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और जच्चा बच्चा की स्थिति पर डॉक्टरों की टीम नजर बनाई हुई है।
इस घटनाक्रम में 112 वाहन की टीम मे ड्यूटी में तैनात आरक्षक कोमल साहू क्रमांक 17 व चालक अरविन्द चतुर्वेदी क्रमांक 582 का विशेष योगदान रहा ।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.