News Reported by Mohammad Azhar Hanfi D
Dist. Bureau Chief. Balodabazar
बलौदाबाजार,6 अक्टूबर 2022:-कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिले में अवैध रेत एवं चूना पत्थर खनन एवं परिवहन के मामलों में तेज़ी से कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनन और भंडारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा विगत एक सप्ताह से सख्त कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा सिमगा तहसील अंतर्गत सुहेला क्षेत्र में एवं कसडोल तहसील अंतर्गत गिधौरी क्षेत्र में अवैध परिवहन करते हुए 12 वाहनों को जप्त किया गया है। जिसमें 6 हाईवा एवं 6 ट्रैक्टर शामिल है। जिला खनिज अधिकारी के के बंजारे के नेतृत्व में उक्त कार्रवाई किया गया है। खनिज अधिकारी श्री बंजारे ने बताया की उक्त वाहनो में 3 हाइवा एवं 1ट्रैक्टर में रेत,3 हाइवा एवं 5 ट्रैक्टर में खनिज चूना पत्थर गिट्टी का अवैध परिवहन किया जा रहा था। उक्त अवैध परिवहन हो रहे वाहनो से लगभग 2 लाख 50 हजार जुर्माने की वसूली खनिज विभाग के द्वारा की जायेगी। सभी वाहनों को जब्त कर निकट थाना में सुपुर्दगी में रखा गया है। उक्त कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 21 से 23 के अंतर्गत किया गया है। इन वाहन मालिकों पर नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है की कलेक्टर श्री रजत बंसल ने जिले में रेत सहित अन्य अवैध कारोबार के मामले में अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। श्री बंजारे ने कहा है कि ऐसी कार्रवाईयां आगे भी जारी रहेंगी। अवैध रेत खनन एवं मरुम, चुनापत्थर उत्खनन करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है और ऐसे अवैध धंधे एवं परिवहन करते पकड़े जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.