Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 9, 2022

जेल अभिरक्षा में रहकर प्रार्थी को धमका रहा है 307 का आरोपी समझौता करने बना रहा है दबाव, प्राथी ने थाना में की लिखित शिकायत।




बिलासपुर सुरेंद्र मिश्रा 

बिलासपुर --रतनपुर नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक दो गांधीनगर में रहने वाले निरंजन सिंह तथा राजेश सिंह पर जमीन विवाद के चलते प्राणघातक हमला करने वाले मुख्य आरोपी अरविंद जायसवाल द्वारा जेल से फोन कर प्रार्थी को धमकाने का मामला सामने आया है,जिसकी शिकायत प्रार्थी ने जेल अधीक्षक तथा रतनपुर थाना प्रभारी से कर अपनी सुरक्षा मांगते हुए त्वरित कार्यवाही की मांग की है।

उपरोक्त सम्बन्ध में प्रार्थी निरंजन सिंह क्षत्रिय ने स्थानीय आरक्षी केंद्र में लिखित शिकायत देते हुए बताया है कि बीते दिनों जमीन विवाद को लेकर गांधीनगर वार्ड क्रमांक दो निवासी अरविंद जायसवाल, रविन्द्र जायसवाल, दीपक जायसवाल ,अमित जायसवाल के द्वारा अश्लील गाली गलौच कर उसे व उसके भाई को जान से मारने का प्रयास किया गया था इस दौरान उसके भाई के सिर पर संघातिक चोटें आई थी,जिस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए उक्त आरोपियों पर धारा 307,506,294,323,34 के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया था,और वो अभी भी पुलिस रिकार्ड के अनुसार जेल में ही है।

जेल के बजाय सिम्स में आराम कर रहा है आरोपी।

प्रार्थी ने बताया कि मुख्य आरोपी अरविंद जायसवाल पिछले कई दिनों से बीमारी का झूठा बहाना बनाकर तथा जेल प्रबन्धन से साथ गांठ कर स्वयँ को सिम्स में भर्ती करा लिया है,जहाँ से वह मोबाइल के अलग अलग नम्बरो से जिनमे से एक नम्बर यह है,(8889364986) से कॉल कर उन्हें व उनके परिजनों को प्रकरण में समझौता कराने धमका कर दबाव डाला जा रहा है, उन्होंने बताया कि चारों आरोपी के खिलाफ स्थानीय आरक्षी केंद्र में दर्जन भर आपराधिक मामले दर्ज है, अतः उनकी जान माल की रक्षा कर उन्हें न्याय दिलाने की कृपा करें।

राजस्व अमले के सामने किया था हमला।

जमीन का सीमांकन करने पहुंचे रतनपुर राजस्व निरीक्षक दल के सामने ही हमले का मास्टर माइंड अरविंद जायसवाल ने इन दोनों भाइयों पर प्राणघातक हमला किया था,दिन दहाड़े राजस्व अमले के सामने अपनी दादागिरी प्रदर्शित करने इस तरह के अवैधानिक कार्य को अंजाम देने की कोशिश की गई थी,जो उसके आपराधिक प्रवित्ति को स्पस्ट करता ह

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad