Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 1, 2022

आखिर कर रंग लाया ही विधायक का प्रयास 4 करोड़ 83 लाख कि स्वीकृति । अब बनेगी लंबी मुख्य सड़क



डोंगरगढ़,-  भवानी मंदिर करेला से कोपे नवागांव साढे चार किलोमीटर लंबी बनेगी सड़क।

 4 करोड़ 83 लाख स्वीकृत ढारा/डोंगरगढ़--- स्थानीय विधायक व अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भुनेश्वर शोभाराम बघेल के अथक प्रयास से मां भवानी मंदिर करेला से कोपे नवागांव तक साढे चार किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए ग्रामीणों ने विधायक के प्रयास की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है । ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू के कार्यालय से प्राप्त सूचना के आधार पर वित्तीय वर्ष 2021 -- 22 के बजट में शामिल भवानी मंदिर करेला से कोपे नवागांव मार्ग लंबाई साढे चार किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति 4 करोड़ 82 लाख 79 हजार रुपए की स्वीकृति के प्रशासकीय आदेश जारी किए गए हैं। 7 सितंबर को लोक निर्माण विभाग मंत्री के कार्यालय से भेजे गए पत्र की प्रति मिलते ही क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग के निर्माण से जहां ग्रामीण अंचल में सड़क सुविधा का विस्तार होगा वहीं दूसरी ओर पर्यटन सर्किट बनाने में बड़ी मदद मिलेगी । क्षेत्र में पर्यटन की खासी संभावनाएं हैं जिसे देखते हुए ग्रामीणों की मांग पर विधायक श्री भुनेश्वर बघेल ने विशेष प्रयास कर ग्रामीण आदिवासी अंचल के इस मार्ग की स्वीकृति दिलाई है जिससे लोगों में हर्ष है  और धन्यवाद ज्ञापित किया मुड़ींपार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोमल दास साहू, खैरागढ़ जनपद अध्यक्ष लीला प्रकाश मंडावी , जनपद सदस्य अनुसुइया नागपुरे, घुमका ब्लॉक अध्यक्ष रतन यादव, प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ महामंत्री गौतम चंद जैन ,महिला ब्लॉक अध्यक्ष आरती  महोबिया ,विधायक प्रतिनिधि देवकांत यदू,  सुरजीत सिंह ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता फिरंगी पटेल, गोकुल वर्मा, महामंत्री राजू सिंह राजपूत,सामसाय टाडेकर, संतोष साहू, धन्यवाद ज्ञापित की है।



सी एन आई न्यूज राजनांदगांव जिला ग्रामीण से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad