Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, October 6, 2022

रानी दुर्गावती ने शताब्दियों पूर्व महिला सशक्‍तीकरण का संदेश दिया था – विधायक छन्‍नी साहू 498वीं जयंती पर ग्राम बूचाटोला में प्रतिमा का अनावरण

 रानी दुर्गावती ने शताब्दियों पूर्व महिला सशक्‍तीकरण का संदेश दिया था – विधायक छन्‍नी साहू


 498वीं जयंती पर ग्राम बूचाटोला में प्रतिमा का अनावरण



राजनांदगांव। 


खुज्‍जी विधानसभा के ग्राम बूचाटोला में महारानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया गया। उक्‍त कार्यक्रम में विधायक छन्‍नी चंदू साहू शामिल हुईं। ग्राम पंचायत बूचाटोला के ग्रामीणों व आदिवासी समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक श्रीमती साहू ने शिक्षा, जागरुकता और सामाजिक एकता पर बात की। उन्‍होंने कहा कि, महारानी दुर्गावती का जीवन एक प्रेरणा है। विशेषकर महिलाओं के लिए कि उनके भीतर कितना सामर्थ्‍य समाहित है। 



5 अक्‍टूबर को विकासखंड छुरिया के ग्राम बूचाटोला में महारानी दुर्गावती की प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दिन रानी दुर्गावती की 498वीं जयंती मनाई गई। यहां प्रतिमा अनावरण के मौके पर जय लिंगो आदिवासी मांदर नृत्‍य आंको (खोभा) व जय सेवा रीलो मांदर नृत्‍य दल पंडरापानी (जोब) के लोक कलाकारों ने सांस्‍कृति प्रस्‍तुति दी। 


विधायक श्रीमती साहू ने यहां मौजूद नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि, शताब्दियों पूर्व आदिवासी समाज को महिला सशक्‍तीकरण का संदेश रानी दुर्गावती ने दिया था। हमारी बेटियां उंची उड़ान भरे इसके लिए शिक्षा पर जोर दिया जाना जरुरी है। इसके साथ ही सामाजिक एकता और जागरुकता भी काफी महत्‍वपूर्ण है। उन्‍होंने इस मौके पर आदिवासी समाज को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम के लिए धन्‍वाद भी ज्ञापित किया। 


उक्‍त कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि के रुप में मोहला-मानपुर विधायक इंदरशाह मंडावी भी शामिल हुए। संभागीय गोड़ महासभा मोहला के अध्‍यक्ष नरेंद्र सिंह नेताम, जिला पंचायत सदस्‍य ललिता कंवर, गोड महासभा सचिव कुमार कोरेटी,पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष नेहरू लाल साहू, गोड समाज ब्‍लॉक अध्‍यक्ष दिनेश कोरेटी, बाबूराव हिड़को, दरोगा नेताम भी अतिथि के रुप में मौजूद रहे। इस दौरान गोंड़ समाज प्रमुखगण दिलीप कोरेटी, महाजन कोमरे, भागवतराम पुरामे, श्रीमती अम्बिका सलामें, ग्राम पंचायत बूचाटोला सरपंच श्रीमती पवनबाई ध्रुवे भी उपस्थित रहीं। बड़ी तादाद में सामाजिक जन व ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम संपन्‍न हुआ। 

------------

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad