रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया सिवनी जनपद का ADO
सी एन आई न्यूज सिवनी से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
आज 30, सितम्बर 2022
सिवनी में लोकायुक्त पुलिस की जबलपुर टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए जनपदसिवनी के सहायक विस्तार अधिकारी गनाराम कटरे को 10 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
सिवनी// ग्राम पंचायत बकोडा के निलंबित सचिव राजिक अंसारी से जनपद सिवनी में पदस्थ ऐडीओ गनाराम कटरे ने उनकी वेतन बृद्धि लगाने के एवज में 10 हज़ार रूपए की रिश्वत मांगी थी जिसकी शिकायत प्रार्थी ने लोकायुक्त पुलिस से की और आज लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी ऐडीओ को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया ,
शिकायतकर्ता सचिव राजिक अंसारी ने इस पूरे मामले में जनपद सीईओ अभिषेक कुमार पे भी रिश्वत मांगने के आरोप लगाते हुए कहा है कि दरअसल इस रिश्वत की मांग सीईओ ने ही उनसे की थी और अपने विस्वास पात्र ऐडीओ को देने के लिए कहा था वही जनपद सीईओ अभिषेक कुमार ने रिश्वत मांगने के आरोप को वेबुनियाद बताया है।
सिवनी में घूसखोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच आज लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने एक बड़ी छापामार कार्रवाई करते हुए जनपद सिवनी के सहायक विस्तार अधिकारी गनाराम कटरेको 10 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है,लोकायुक्त पुलिस जबलपुर टीम के निरीक्षक स्वप्निल दास ने बताया कि बकोडा ग्राम पंचायत केसचिव राजिक अंसारी की वेतन बृद्धि साल 2019 से 2021 तक रुकी हुई थी जिसे लगाने के नाम पे ऐडीओ गनाराम कटरे ने उनसे 10 हज़ार रूपए रिश्वत की मांग की थी,प्रार्थी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस में की और उसी शिकायत के चलते आज जनपद सिवनी के कार्यालय में आरोपी ऐडीओ को 10 हज़ार की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने धार दबोचा। इस पूरे मामले में जनपद सीईओ अभिषेक कुमार की भूमिका होने की संभावना के बारे में निरीक्षक स्वप्निल दास ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है कि आखिर सचिव की वेतन बृद्धि क्यों रोकी गयी वही जनपद सीईओ अभिषेक कुमार ने रिश्वत मांगने के आरोप को वेबुनियाद बताया है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.