जिला प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालु पदयात्रियों के लिए बजरंगपुर, नवागांव, बापूटोला में लगाया गया सेवा पंडाल
राजनांदगांव ब्यूरो रिपोर्ट
राजनांदगांव 30 सितम्बर 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह की मंशानुरूप एवं उनके अपील पर जिला प्रशासन राजनांदगांव के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से योगदान देते हुए डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालु पदयात्रियों के लिए बजरंगपुर, नवागांव, बापूटोला में सेवा पंडाल शाम 5 बजे से लगाया गया है।
सेवा पंडाल में फलाहार, चाय, बिस्कुट के वितरण की व्यवस्था की गई है। पदयात्रियों की सहायता उपचार के लिए मेडिकल टीम भी सेवा में लगी हुई है। एसडीएम श्री अरूण वर्मा, तहसीलदार श्री प्रफुल्ल गुप्ता, ईडीएम श्री सौरभ मिश्रा, श्री उदयन सान्याल सहित जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी अपने रूटीन शासकीय कार्यों के अलावा सहर्ष माता भक्त पदयात्रियों की सेवा में लगे हुए हैं।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.