माननीया श्रीमती अनिला भेड़िया (महिला एवं बाल विकास मंत्री छत्तीसगढ़ शासन )के वनांचल क्षेत्र किल्लेकोड़ा आगमन पर मंत्री महोदया जी का स्वागत
डैडीलोहारा :- समस्त ग्राम वासियों की तरफ से बाजे गाजे, फटाका के साथ किया गया ।।ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का माली घोरी (बालोद) आगमन के समय जन चौपाल कार्यक्रम के तहत शासकीय हाई स्कूल किल्लेकोडा का उन्नयन हायर सेकेंडरी विद्यालय के लिए किया गया था ।जिसके लिए मंत्री महोदय जी ने खूब प्रयास किए थे और इसकी घोषणा भी कर चुके थे। लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना के चलते अमल में नहीं आया था। मुख्यमंत्री की घोषणा के पश्चात ,आज पहली बार मंत्री महोदयाजी का आगमन किल्लेकोड़ा के पावन धरा पर होते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और वे दौडे -दौडे आये, तत्पश्चात आज के कार्यक्रम दुर्गा माता के दरबार के पंडाल में आयोजित किया गया
जिसके मुख्य अतिथि श्रीमती अनिला भेड़ियाजी थे तथाअध्यक्षता राजाराम तारम( जनपद सदस्य तथा शाला प्रबंधन समिति हाई स्कूल) ने किया। विशेष अतिथि के रुप में अनिल लोढ़ा (मंत्री प्रतिनिधि), हस्तीमल सांखला (जिला महामंत्री), भोलाराम देशमुख (कृषि उपज मंडी अध्यक्ष ) माधव गिरी गोस्वामी (जनपद सदस्य) श्रीमती बेद कुंवर (जनपद सदस्य )मेघनाथ साहू (सह सचिव )शेखर चुरेंद्र( सह सचिव ),श्रीमती सरोज पटेल (ब्लॉक पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष) प्रकाश शर्मा (जनभागीदारी शाला समिति अध्यक्ष एकलव्य महाविद्यालय) जतिन भेडिया( युवा नेता) आदि थे ।कार्यक्रम का सफल संचालन व संपादन डॉक्टर बी .एल .साहसी ने किया ।
इस अवसर पर विचार प्रकट करते हुए अपने अध्यक्षीय भाषण के दौरान राजा राम तारम ने कहा कि- किल्लेकोडा पदार्पण पर हम लोग मंत्री महोदयाजी का तहे दिल से हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करते हैं ,जिनके द्वारा हमारे हाई स्कूल का उन्नयन हायर सेकेंडरी में हुआ ,हम सदा आपके आभारी रहेंगे ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी पर बोलते हुए श्रीमती भेड़िया जी ने कहा कि- विगत 3 वर्ष पूर्व कोरोनावायरस के चलते प्रारंभिक घोषणा के पश्चात हाईस्कूल से हायर सेकेंडरी का दर्जा प्राप्त नहीं हो सका था ।मैं बहुत दिन पहले इसके संबंध में सोचा करती थी- जिसका परिणाम आज आया है ।आप सबको मेरी ओर से तथा छात्र- छात्राओं को आगे कक्षा अध्यापन करने की जो सुविधा मिलेगी उनके लिए धन्यवाद देती हूं ।
इसके पहले भी मैं परीक्षा केंद्र की घोषणा कर दी थी ,जिसके कारण आज बच्चों को परीक्षा देने दूरस्थ स्थान नहीं जाना पड़ता है ।संचालन के दौरान डॉ. साहसी ने कहा कि- विगत 3 वर्ष पहले हमारे छात्र संघ के अध्यक्ष कुमारी मोनिका,कु. सविता एवं साथियों के द्वारा परीक्षा केंद्र व हायर सेकंडरी की मांग आपके समक्ष रखी थी जो आज अमल में आ रहा है इसके लिए विद्यालय परिवार की ओर सेआपको बहुत-बहुत धन्यवाद इस अवसर पर प्राचार्य अजय मुखर्जी सर ,वाय.एस. मरकाम सर, डॉक्टर बी एल. साहसी,सी.जी .पटेल ,जे.पी. बांधव ,हेमेंद्र साहू,त्रिजिला ठाकुर मेडम तथा ललित देवहारी ने मंत्री महोदय को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया ।साथ ही निर्भय भंडारी तथा शिल्पी समूह के सदस्यों ने भी प्रतीक चिह्न भेंट कर मंत्री महोदय जी का स्वागत किया। आभार प्रदर्शन वीरेंद्र कुल्हार्य( पूर्व उपसरपंच) ने किया। इस दौरान उन्होंने दुर्गा माता प्रांगण के लिए सीमेंटी करण की मांग की जिसे मंत्री महोदय ने स्वीकार कर लिया ।
इसके पूर्व झरनटोला मिडिल स्कूल के लिए अतिरिक्त कमरा का भूमि पूजन किया तथा मरकाम टोला में मंगल भवन का भूमि पूजन के साथ प्राथमिक विद्यालय झरण टोला के लिए अतिरिक्त कमरा की घोषणा किया जिस का संचालन महावीर कोसमा ने किया।
सेंट्रल न्यूज़ इंडिया से डोंडी लोहारा से इस्लाम खान की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.