मध्य प्रदेश सिवनी से कमलेश अहिरवार की रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज 14 अक्टूबर 2022
सँयुक्त किसान मोर्चा- सिवनी मध्य प्रदेश सिवनी से कमलेश अहिरवार की रिपोर्ट
किसान-मजदूरों की ऐतिहासिक पदयात्रा का आज समापन
सियासत को जगाने सड़को पर निकला किसान
अभी नही-तो कभी नही विचारो के साथ किसानों की हुँकार-राजेश पटेल जिला "कार्यकारीअध्यक्ष"(skm)सिवनी
किसानों की नफरत छोड़ो संविधान बचाओ यात्रा का आज होगा समापन
किसान नेता पूर्व विधायक डॉ सुनीलम एक दिवसीय प्रवास पर
सिवनी/ सँयुक्त किसान मोर्चा के संदेश को लेकर ग्रामीण इलाकों के किसान मजदूर युवा नौजवानों भाइयों को अपने हित अधिकारों के लिए जागरूक संगठित होने,संघर्ष की अपील को लेकर 10 अक्टूबर 2022 से बाबा साहब अंबेडकर प्रतिमा सिवनी से निकली किसानों की पदयात्रा लम्बा सफर तय कर आज दोपहर 12 बजे के बाद एक दिवसीय सिवनी प्रवास पर पहुँचे किसानों के नेता पूर्व विधायक डॉ सुनीलम ,किसान संघर्ष समिति की प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री आराधना सहित अन्य स्थानीय नेताओं के संबोधन के साथ ही अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष समापन होगा । सिवनी खैरी टेक से रैली की शक्ल में पहुचेगी कचहरी चौक यात्रा।
सँयुक्त किसान मोर्चा की यह यात्रा पूरे भारत बर्ष के प्रत्येक जिलों में निकाली जा रही है सिवनी जिले में इस यात्रा ने लगभग 80 कि. मी. की दूरी तय कर के लगभग 2 दर्जन से अधिक गांवों तक पहुँची यात्रा का मुख्य उद्देश्य:-आगामी समय मे किसानों के दूसरे चरण के आंदोलन की जिला स्तर पर मजबूती से लड़ाई की तैयारी है मोर्चा के "जिलाप्रवक्ता"- महेंद्र सिंह उर्फ मोनू राय ने बताया की 20 सूत्रीय मांगों को लेकर महामहीम राष्ट्रपति व प्रादेशिक मुद्दों को लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रर्दशन ज्ञापन उपरांत समापन होगा। यात्रा में संगठन के प्रमुखजनों जिसमें रामकुमार सनोडिया, पवन सनोडिया, अंगद सिंह बघेल,मो सलाम कुरैशी,जयदीप सिंह बैस, राजेन्द्र जयसवाल,डी डी वासनिक,राखुराम चक्रवर्ती ,संगीता चक्रवर्ती, किरण प्रकाश,रजनी गोखले,शकुन चौधरी,पी आर इनवाती, तनु इनवाती ॐ प्रकाश बुरड्ढे राहुल वासनिक विनोद साहू,ईश्वर सिंह राजपूत,प्रोफे.बी सी उके, डॉ. राजकुमार सनोडिया, सहित किसान नेता हुकुम सनोडिया राजेश पटेल व अन्य की विशेष भूमिका रही।यात्रा का ग्रामीणजनों ने गांव गांव में स्वागत किया तथा नुक्कड़ सभाओं के साथ पद यात्रा ने जैतपुरकला, मात्रधाम कातलबोडी, सिमरिया, नदौरा में रात्रि पड़ाव के बाद आज समापन होगा।
अपील- आप सभी किसान-मजदूर बंधुओ आप इस पदयात्रा के समापन के अवसर पर आवश्य शामिल होइए और अपने हिस्से का समर्थन किसान हित में अवश्य दीजिए ताकि आने वाली पीढ़ी इस गौरवशाली क्रांति के क्षण में आपकी उपस्थिति का उदाहरण प्रस्तुत कर गौरव महसूस कर सकें क्योंकि यह लड़ाई देश की सबसे बड़ी जमात किसानों की हित की लड़ाई है जो सरकार और सत्ता को झुकाने की ताकत रखती है आइए हम सब मिलकर अपने हक और अधिकारों के प्रति सतर्क सचेत रहते हुए इस यात्रा को अपना तन-मन-धन से समर्थन देकर ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बने।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.