Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 1, 2022

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से धान खरीदी की तैयारी के सम्बंध में कलेक्टर्स की ली बैठक

 मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से धान खरीदी की तैयारी के सम्बंध में कलेक्टर्स की ली बैठक



राजनांदगांव ब्यूरो रिपोर्ट


राजनांदगांव 30 सितम्बर 2022। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से धान खरीदी की तैयारी हेतु कलेक्टर्स की बैठक ली। उन्होंने कलेक्टर्स से जिले में धान खरीदी के संबंध में जानकारी ली तथा धान खरीदी संबंधी रणनीति के संबंध में चर्चा की। मुख्य सचिव श्री जैन ने गिरदावरी में किसानों के डेटा संबंधित जानकारी की शुद्धता की जांच के सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंजीकृत किसान के बैंक खाता लिंक है कि नहीं यह जांच कर ले साथ ही व्यक्तियों के परिवर्तन होने पर बैंक खाता संख्या में परिवर्तन होगा यह भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इसकी जांच धान खरीदी से पूर्व कर लें। उन्होंने कहा कि धान खरीदी से संबंधित समिति की जानकारी सुनिश्चित कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी ना हो। जिन किसानों ने जमीन बेची है उनके नामांतरण को सूचीबद्ध कर बैंक से लिंक करने की उचित व्यवस्था कर ले। परिवहन एवं परिवहनकर्ता के संबंध में 10 अक्टूबर तक अनुबंधन संबंधित औपचारिकता पूर्ण करने के निर्देश दिए। राजनांदगांव जिले के एफसीआई गोदाम में चावल डिपॉजिट सेंटर स्थान की जांच करें वहां कर्मचारियों की व्यवस्था परिवहन रखरखाव की व्यवस्था की जांच करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने कहा कि धान खरीदी संबंधित गिरदावरी के तहत 98 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने सभी धान खरीदी केंद्रों की जानकारी देने के साथ ही वहाँ पानी निकासी की व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बारदाने की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी दी। पंजीकृत किसानों एवं नवीन किसानों के बैंक की जानकारी लिंक है कि नहीं इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राजनांदगांव में 86 धान खरीदी केंद्र एवं 74 समितियां हैं परिवहन संबंधित व्यवस्थाएं 10 अक्टूबर तक पूर्ण कर ली जाएगी। धान खरीदी हेतु नोडल अधिकारी एवं कर्मचारी की व्यवस्था कर दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad