मोहगांव पुलिस ने अपहरण व पॉक्सो मामले में एक आरोपी को केसला से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया पेश
संजू महाजन के साथ सोमेश लहरें की रिपोर्ट
मोहगांव-थाना:- मोहगांव से प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी मिला की प्रति द्वारा 28/03/22 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति भगाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना मोहगांव की टीम अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध कायम कर अपहृता एवं अज्ञात आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय ,पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत खाण्डे द्वारा महिला संबंधी अपराधों का त्वरित निराकरण करने निर्देशित किया गया था।
दिनांक 03/10/22 को मुखबीर की सूचना मिला कि संदेही आरोपी बलराम वर्मा निवासी केसला का अपहृता के साथ अपने घर आया है सूचना तस्दीक हेतु संदेही आरोपी के घर गया जहा अपहृता को संदेही आरोपी के घर से बरामद कर अपहृता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया, अपहृता के कथनानुसार आरोपी बलराम वर्मा पिता भारत वर्मा उम्र 22 साल ग्राम केसला थाना खैरागढ़ के विरूद्ध भादवि0 की धारा 366 ,376(2)(ढ) एवं पाक्सो एक्ट की धारा 4 ,6 जोड़ी गई है एवं आरोपी बलराम वर्मा को गिरफ्तार कर ज्यू0 रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय में पेश किया। गया
वहीं उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सतीश पुरिया एवं स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.