धान खरीदी से पृथक होने की सूचना प्राधिकृत अधिकारी को सौंपा गया।
जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ द्वारा 2 सूत्री मांग की पूर्ति नहीं होने के कारण ,जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के 22 धान खरीदी केंद्र प्रभारियों एवं समिति कर्मचारियों द्वारा धान खरीदी से पृथक होने एवं धान खरीदी का संपूर्ण चार्ज लेने हेतु पत्र ,प्राधिकृत अधिकारी को सौंपा गया।
समिति कर्मचारियों ने संयुक्त रुप से हस्ताक्षर युक्त आवेदन श्रीमान आशुतोष डडसेना नोडल अधिकारी सहकारिता विभाग जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, श्रीमान श्यामलाल ठाकुर नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव, श्रीमान मनोज ताराम सहकारिता विस्तार अधिकारी विकासखंड मोहला मानपुर, श्रीमान चंद्रवंशी जी सहकारिता विस्तार अधिकारी विकासखंड अंबागढ़ चौकी, श्रीमान मोहित रावटे शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा मानपुर, श्रीमान शर्मा जी शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अंबागढ़ चौकी को धान खरीदी से पृथक होने की सूचना सौंपा गया, एवं धान खरीदी का संपूर्ण चार्ज लेने हेतु भी निवेदन किया गया।
ज्ञात हो कि नोडल अधिकारी सहकारिता विभाग द्वारा आज 22 उपार्जन केंद्र प्रभारियों की बैठक आयोजित किया गया था । बैठक में धान खरीदी प्रभारियों द्वारा 2 सूत्री मांग की पूर्ति नहीं होने के कारण खरीदी कार्य नहीं करने की जानकारी नोडल अधिकारी को दिया गया।
इसके पूर्व भी मुख्यमंत्री ,खाद्य मंत्री, सहकारिता मंत्री के नाम से 2 सूत्री मांग को पूर्ण करने हेतु ज्ञापन श्रीमान कलेक्टर महोदय को सौपा गया था ,फिर भी मांग पूर्ति नहीं होने पर मोहल्ला मुख्यालय में राजनांदगांव ,मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़ छुईखदान गंडई के समस्त कर्मचारियों द्वारा ज्ञापन रैली निकालकर 7 अक्टूबर को पुनः मुख्यमंत्री ,सहकारिता मंत्री ,खाद्य मंत्री के नाम से ज्ञापन कलेक्टर जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी को सौंपा गया ।
दो सूत्री प्रमुख मांगों में पहला शासन धान खरीदी में सुखत मान्य करें , क्योंकि धान का परिवहन सही समय में नहीं होने के कारण प्राकृतिक आपदा, तेज धूप के कारण धान में सूखत आता है । धान का सूखना नैसर्गिक गुण है। सुखत की भरपाई समिति कर्मचारियों से दबाव पूर्ण कराया जाता है। इसलिए इस वर्ष कर्मचारी धान खरीदी से पृथक हो रहे हैं। दूसरा मांग धान खरीदी में मिलने वाली प्रासंगिक एवं सुरक्षा तथा धान कमीशन में 2007-08 के बाद किसी भी तरह का वृद्धि शासन द्वारा नहीं किया गया है ,जबकि इन 15 सालों में महंगाई 4 से 5 गुना बड़ा है यही कारण है कि कई समितियों में कर्मचारियों को दो-तीन साल से वेतन नहीं मिल रहा है और वे कर्मचारी बिना वेतन के काम करने को विवश हुए हैं। इन सब को देखते हुए कर्मचारियों ने इस वर्ष धान खरीदी नहीं करने एवं धान खरीदी से पृथक होने की सूचना अधिकारियों को दे दी है।
भाईलाल देवांगन जिला संरक्षक राजनांदगांव के अनुसार संयुक्त जिले राजनांदगांव ,मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी ,खैरागढ़ छुईखदान गंडई में 149 खरीदी प्रभारी कार्यरत है , सभी ने धान खरीदी से पृथक होने की सूचना प्राधिकृत अधिकारी के साथ जिले के सभी अधिकारियों को भेजा गया है।
उन्होंने बताया मांग पूर्ति के लिए हम किसी भी प्रकार की हड़ताल ,धरना प्रदर्शन अब नहीं करेंगे। हम यह नहीं चाहते कि किसान को अपनी फसल दुकानों में बेचने के लिए मजबूर होना पड़े। हम चाहते हैं कि शासन अति शीघ्र अन्य विभाग के कर्मचारियों को धान खरीदी का दायित्व सौंप देवे, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना करना ना पड़े।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.