राजनांदगांव
डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण का आयोजन
स्व सहायता समूहों, महिलाओं एवं किसान उत्पादक संस्था (एफ.पी.ओ.)को सीधे मार्केट से जोड़ने के लिये डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण का आयोजन जिला विकास प्रबंधक
राजनांदगांव -श्री मनोज कुमार नायक सर द्वारा दिन सोमवार को पंडित के. एल. एस. उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र पैन्ड्री राजनांदगांव में किया गया। यह प्रशिक्षण कोल इंडिया लिमिटेड के सीएसआर सहयोग से सितारा, आईआईटी बॉम्बे के ग्रामीण प्रौद्योगिकी विकास और प्रसार कार्यक्रम के तहत किया गया आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिशन C९ मेरा मोबाईल मेरा मार्केटिंग" के संस्थापक व मुख्य सलाहकार प्रगति गौखले मैडम जी रही। उन्होंने इस मिशन के तहत भार्केट मिर्ची एप के बारे में बताया जिसकी सहायता से स्व सहायता समूह के महिलाएं, किसान उत्पादक संस्थाएं अपने उत्पादित उत्पाद की बिक्री व अन्य उत्पादों की खरीदी कर सकते है। यह एक मुफ्त मार्केटिंग का प्लेटफार्म है जिसके तहत किसान अपने उत्पादों को अच्छे व सही कीमत पर खरीद व बेच सकते हैं। यह एप किसानों व ग्रामीन लोगों के बहुत फायदेमंद साबित होगी । आज के कार्यक्रम में उद्यानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता श्री राजेश कुमार शर्मा सर, उद्यानिकी विभाग के प्राध्यापकश्री पैकरा सर, जिला के विभिन्न स्थानों से आये महिला स्व सहायता समूह,राजनांदगीव, मौहला, मानपुर, चौकी के नाबार्ड द्वारा संचालित किसान उत्पादक संस्था के संचालक, परियोजना अधिकारी व किसान आदि उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.